जैसा कि आपको पता ही है, कई बार हेलीकॉप्टर्स में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी आ जाती है। जिसकी वजह से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ती है। इस प्रक्रिया में काफी रिस्क होता है, कि अगर यह खराबी ज्यादा बड़ी तो हेलीकॉप्टर में बैठने वाले लोगों की जान पर भी बन सकती है ऐसा ही एक मामला जिनसे हमारे सामने आया है जिसमें सेना के हेलीकॉप्टर की एमरजैंसी लैंडिंग कराई गई। आइए जानते हैं क्या है पूरी जानकारी
आपको बता दें यह मामला हरियाणा के जींद से सामने आया है। इसमें सेना के एक हेलीकॉप्टर की उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

आपको बता दें इस हेलीकॉप्टर में सेना के 4 जवान सवार थे। तकनीकी खराबी की वजह से हेलीकॉप्टर की जींद के गांव जजनवाला के खेतों में आपातकालीन लैंडिंग कराई गयी।
जानकारी के मुताबिक रविवार के दिन सेना का हेलीकॉप्टर इस गांव के ऊपर से निकल रहा था। गांव के पास आते ही हेलीकॉप्टर नीचे की ओर आने लगा क्योंकि उस में तकनीकी खराबी आनी शुरू हो गई थी। इस हॉलिकॉप्टर को गांव की ओर आता देख सभी गांव के लोग इकट्ठा हो गए।

आपको बता दे, सेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग गांव जजनवाला निवासी जबर सिंह के खेतों में हुई। जब हेलीकॉप्टर में सवार सेनानियों को नीचे उतारा गया तो लोगों ने राहत की सांस ली।
आपको बता दे, इस घटना के बारे में सेना की टेक्निकल विंग को जानकारी दे दी गई है। किंतु हेलीकॉप्टर में क्या खराबी आई है, इस के बारे में हेलीकॉप्टर में सवार सेना के जवानों ने जानकारी देने से मना कर दिया। फिलहाल सेना के जवान अपने स्तर पर आई खराबी को ठीक करने में लगे हुए हैं।

आपको बता दे, इसी के साथ वहां मौजूद युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ भी लगी हुई थी। ज्यादातर ग्रामीणों के लिए हेलीकॉप्टर को इतनी पास से देखने का यह पहला मौका था। ग्रामीणों का जमावड़ा हेलीकॉप्टर के चारों ओर था, पुलिस उन्हें ज्यादा निकट नहीं जाने दे रही थी।
आपको बता दे, इमरजेंसी लैंडिंग किए गए हेलीकॉप्टर पर IA-1123 नंबर लिखा हुआ है। सूचना के आधार पर ऐसा पता चला है कि यह हेलीकॉप्टर पंजाब के भटिंडा से रवाना होकर दिल्ली जा रहा था।

आपको बता दे, पायलट को तकनीकी खराबी का पता चलते ही उसने हेलीकॉप्टर को खुले खेतों में लैंड करवा दिया। सेना की तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक करेगी।