Homeजिलाचरखी दादरीअब हरियाणा की छोरियां भी सीखेंगी फ्री में ड्राइविंग, लड़कों को देंगी...

अब हरियाणा की छोरियां भी सीखेंगी फ्री में ड्राइविंग, लड़कों को देंगी बराबर की टक्कर

Published on

हरियाणा सरकार लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है। आज की लड़कियां लड़कों से कम नहीं हैं। लड़कियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सरकार अनेक कदम बढ़ा रही हैं। इसी दिशा में हरियाणा सरकार ने लड़कियों के लिए ड्राइविंग स्कूलों में फ्री में ड्राइविंग सीखने की व्यवस्था की है। बाढड़ा से जजपा विधायिका नैना चौटाला ने दादरी जिला प्रशासन की ओर से रेडक्रास सोसाइटी द्वारा अंत्योदय परिवारों की बेटियों के लिए फ्री ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का शुभारंभ किया। नैना चौटाला ने लोहारू रोड़ पर वाटिका के सामने कारें चला रही प्रशिक्षु महिला चालकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ड्राइविंग सीखने के लिए लड़की की योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और उसकी आयु 18 साल होनी चाहिए। फिलहाल जिलें के दो ड्राइविंग स्कूलों में अंत्योदय परिवारों की बेटियों के लिए यह ट्रेनिंग बिल्कुल फ्री में उपलब्ध कराई जाएगी।

विधायिका नैना चौटाला का कहना है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन को लगातार योजनाएं क्रियान्वित करनी चाहिए। इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से उनकी तरफ से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

विधायिका नैना चौटाला ने आगे कहा कि आज के इस आधुनिक युग में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। आज लड़कियां लड़कों को हर क्षेत्र में बराबर की टक्कर दें रही है। फिर चाहे वो खेल का मैदान हो या पढ़ाई-लिखाई। उन्होंने जिला प्रशासन की इस पहल को लड़कियों के लिए एक सराहनीय कदम बताया।

डीसी प्रदीप गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री के अंत्योदय परिवार उत्थान कार्यक्रम को शुरू किए जाने के बाद इस योजना को जिला प्रशासन ने शुरू किया है। लड़कियों को मजबूत करने की दिशा में सरकार को इस तरह के प्रयास शुरू करने होंगे।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में...