Homeकुछ भीहरियाणा के देशी पत्रकार करमू हुए गिरफ्तार, पुलिस ने लगाए ऐसे आरोप...

हरियाणा के देशी पत्रकार करमू हुए गिरफ्तार, पुलिस ने लगाए ऐसे आरोप कि…

Published on

अपनी ठेठ हरियाणवी बोली से पूरे भारत पर छाने वाले हरियाणा के देशी पत्रकार करमू को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देशी पत्रकार पर आरोप है कि वह लोगों के बीच वैक्सीन और मास्क को लेकर गलत जानकारी शेयर कर रहे हैं और पब्लिक प्लेस उसने मास्क नहीं पहना था। साथ ही पुलिस के काम में बाधा भी उत्पन्न कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि हाल ही में करमू ने नरवाना में डॉ. देवेन्द्र बल्हारा का इंटरव्यू लिया था। इस इंटरव्यू में डॉ. देवेन्द्र बल्हारा ने दावा करते हुए कहा कि मास्क पहनना जरूरी नहीं है और इसके साथ ही महामारी की वैक्सीन पर भी सवाल उठाए थे।

बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस ने करमू के साथ साथ डॉ. देवेन्द्र बल्हारा को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों को चंडीगढ़ के सेक्टर-39 पुलिस चौकी ले जाया गया है। वहीं दूसरी तरफ करमू के दोस्त धरमू ने इसे पत्रकारों की अभिव्यक्ति के ऊपर सरकार का कुठाराघात बताया है।

फिलहाल देशी पत्रकार करमू के पक्ष में लोगों की भारी भीड़ पुलिस चौकी के सामने जमा हो गई है। लोगों की मांग है कि तुरंत प्रभाव से देशी पत्रकार करमू और डॉ देवेन्द्र बल्हारा को रिहा किया जाए।

बता दें कि देशी पत्रकार करमू और धरमू की जोड़ी अपनी ठेठ हरियाणवी बोली में पत्रकारिता करती है और इसी की वजह से वह देशभर में मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों प्रशंसक हैं।

हाईकोर्ट के वकील सुरेंद्र गौड़ और गंगा सिंह गोपेरा का आरोप है कि गैर जमानती धारा लगाकर पुलिस ने पत्रकार और डॉक्टर को टारगेट किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इन्होंने ड्यूटी में कोई बाधा नहीं डाली। पुलिस ने जो धारा 353 लगाई है वह बिल्कुल गलत है। यह धारा बनती ही नहीं थी। वे हाईकोर्ट में इसे चैलेंज करेंगे।

इस पर थाना प्रभारी जुल्दान सिंह ने कहा कि सेक्टर 37 महामारी की गाइडलाइंस की अवहेलना करने वालों के चालान काटे जा रहे थे। जिसके चलते सरकारी काम में बाधा डाली गई। उन अधिकारियों की शिकायत पर 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...