Homeजिलाहरियाणा: दिव्यांगों के लिए सरकार ने निकाली बंपर भर्तियां, इन विभागों में...

हरियाणा: दिव्यांगों के लिए सरकार ने निकाली बंपर भर्तियां, इन विभागों में होगी भर्ती

Published on

नौकरी का इंतजार कर रहे दिव्यांगों के लिए खुशखबरी। हरियाणा सरकार ने दिव्यांगो के लिए बंपर भर्ती का आयोजन किया है। जो लोग नौकरी का इंतजार कर रहे थे उनके लिए यह एक अच्छा मौका है। बता दें कि हरियाणा सरकार के 81 विभागों, निगम व विश्ववद्यिालयों में बैकलॉग के 15 हजार पद राज्य सरकार द्वारा स्पेशल ड्राईव के जरिए दिव्यांगों की भर्ती होगी। यह बात हरियाणा दिव्यांग आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने भिवानी में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। विभिन्न विभागों, बोर्ड व विश्वविद्यालयों से रिक्तियों की संख्या एसएससी (SSC) व एचपीएससी (HPSC) द्वारा मांगी गई है। 

दिव्यांग कमीशनर ने कहा कि दिव्यांगों को सामान्य लोगों के समकक्ष खड़ा करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने यह दिव्यांगों के हक में एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत 31 मार्च 2022 तक सभी विभागों से रिक्तियों की वास्तविक संख्या ले ली जाएगी।

वर्ष 1996 से 2022 तक लगभग 15 हजार पदों को भरे जाने को लेकर यह स्पेशल ड्राईव आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए चलाई जाने वाले इस स्पेशल अभियान के तहत क्लास ए व बी वर्ग की भर्तियों में 10 वर्ष की आयु में छूट तथा ग्रुप सी व डी में 15 वर्ष आयु वर्ग में छूट दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को तीन प्रतिशत आरक्षण नौकरियों में व प्रमोशन में दिया गया है। जिसकी पालना के लिए यह विशेष ड्राईव चलाई जाएगी। 

2022-23 के लिए रखा ₹75 करोड़ का बजट

दिव्यांग कमीशनर राजकुमार मक्कड़ ने कहा कि एक जनवरी 1996 से जिन दिव्यांगों की प्रमोशन, सैलेरी, ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाना है, उसके लिए भी नीति बनाई गई हैं। आगामी बजट सत्र में इसके लिए बजट में भी प्रावधान किया जाना निश्चित किया गया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी है।

इस योजना से जहां 15 हजार दिव्यांगों को नौकरी मिलेगी, वही पांच हजार दिव्यांग कर्मचारियों को प्रमोशन, सैलेेरी, गु्रजुएटी आदि का लाभ मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य में दिव्यांग वेलफेयर के लिए जहां 38 करोड़ रूपये का बजट था, उसे वर्ष 2022-23 के लिए 75 करोड़ रूपये करने का निर्णय भी लिया गया है।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में...