Homeकुछ भीपेपरलेस और फेसलेस होगा हरियाणा का हर सरकारी विभाग, लॉन्च हुआ यह...

पेपरलेस और फेसलेस होगा हरियाणा का हर सरकारी विभाग, लॉन्च हुआ यह पोर्टल

Published on

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पेपरलेस, फेसलेस और पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करने में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री के इसी विजन को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (HEW) https://works.haryana.gov.in/ लॉन्च किया गया है। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निर्देश दिया कि सिविल इंजीनियरिंग विंग वाले सरकारी विभागों, बोर्डों या निगमों को 10 फरवरी, 2022 से हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स (एचईडब्ल्यू) पोर्टल पर निविदा संबंधी सभी गतिविधियों को शुरू किया जाए।

इन विभागों में सिंचाई और जल संसाधन, पीडब्ल्यूडी, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, विकास और पंचायत, एचएसवीपी, हरियाणा पुलिस आवास निगम, एचएसएएमबी, हरियाणा पर्यटन निगम, हरियाणा हाउसिंग बोर्ड, एचएसआईआईडीसी, जीएमडीए, एफएमडीए, पीएमडीए और एचपीजीसीएल/एचवीपीएनएल (सिविल इंजीनियरिंग कार्यों के लिए विशेष रूप से) शामिल हैं।

इस सिस्टम के शुरु होने से निविदाओं में ट्रांसपरेंसी और ट्रेकिंग आसान होगी और यह सरकार का सिस्टम में पारदर्शिता की ओर एक बड़ा कदम होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएनआईटी की तैयारी, एस्टीमेट की तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति, बोली दस्तावेज तैयार करना, तकनीकी मूल्यांकन, कार्य आवंटन, ईएमबी और सिविल इंजीनियरिंग ठेकेदारों को भुगतान आदि विशेष रूप से एचईडब्ल्यू पोर्टल पर होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संबंधित प्रशासनिक सचिव इसके क्रियान्वयन की बारीकी से निगरानी करें।

विशेष रूप से HEW पोर्टल का काम विभिन्न विभागों के इंजीनियरिंग कार्यों में काम करने के इच्छुक ठेकेदारों को राज्य सरकार के साथ ईज ऑफ डुइंग बिजनेस की सुविधा प्रदान करना है। 

HEW पोर्टल विभागों की विभिन्न निविदाओं में भाग लेने के इच्छुक ठेकेदारों को खुद को पंजीकृत करने में सक्षम बनाता है। प्रत्येक ठेकेदार को पोर्टल पर एक प्रोफाइल बनाने की जरूरत है। जिसके बाद वह इसके माध्यम से निविदा प्रक्रिया में शामिल हो सकता है।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...