Homeकुछ भीइस तकनीक से हरियाणा के किसान बढ़ाएं अपनी आमदनी, सरकार भी दे...

इस तकनीक से हरियाणा के किसान बढ़ाएं अपनी आमदनी, सरकार भी दे रही अनुदान

Published on

हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सूक्ष्म सिंचाई पद्धति पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपने खेतों में टैंक बनवा कर एवं सोलर प्लेट लगाकर सूक्ष्म सिंचाई की तकनीक को अपनाएं, इससे जहां एक तरफ पानी की बचत होगी, वहीं दूसरी ओर पैदावार भी बढ़ेगी। सूक्ष्म सिंचाई के उपकरणों पर सरकार द्वारा खासा अनुदान दिया जा रहा है, जिसका किसानों को लाभ उठाना चाहिए।

दलाल आज भिवानी जिला के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई से न केवल किसानों को पूरा पानी मिलेगा, बल्कि आगामी कई सालों तक खेती के लिए पर्याप्त पानी का पक्का प्रबंध हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि भिवानी में 25 से 27 फरवरी 2022 तक लगने वाली राज्य स्तरीय पशु-प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा 25 फरवरी को सुबह दस बजे किया जाएगा।

जबकि इसी दिन दोपहर के सत्र में 12 बजे केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला मुख्य अतिथि होंगे।

इसके बाद, 26 फरवरी को प्रात. दस बजे केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बाल्यान मुख्य अतिथि होंगे तथा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़  विशिष्ट अतिथि होंगे।

उन्होंने आगे बताया कि 27 फरवरी को प्रदर्शनी के समापन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...