Homeकुछ भीइस नई तकनीक के इस्तेमाल से हरियाणा के किसानों को सरकार देगी...

इस नई तकनीक के इस्तेमाल से हरियाणा के किसानों को सरकार देगी इतने हजार की सब्सिडी

Published on

कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार लगातार किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। सरकार द्वारा नई तकनीकों पर किसानों को सब्सिडी भी दी जा रही है जिसका प्रदेश के किसान खूब लाभ भी उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाअभियान (पीएम-कुसुम) के तहत सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देने में हरियाणा सोलर वाटर पम्पों के संचालन के साथ देश का अग्रणीय राज्य है। इस योजना के तहत किसानों को सिंचाई संबंधी सुविधा के लिए सोलर पंप स्थापित करने हेतु राज्य सरकार की तरफ से 45 फीसद व केंद्र सरकार की तरफ से 30 फीसद सब्सिडी प्रदान की जाती है।

इस तरह से कुल 75 फीसद आर्थिक सुविधा सरकार की तरफ से प्रदान की जाती है। किसानों को महज अपनी तरफ से 25 फीसद ही खर्च करना होता है। सरकार की यह योजना किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में काफी उपयोगी साबित हो रही है, क्योंकि आमतौर पर किसानों को सिंचाई संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बता दें कि प्रदेश में कृषि योग्य लगभग 80 लाख एकड़ भूमि है। इसमें से 75 प्रतिशत क्षेत्र में सिंचाई हो पाती है। शेष भूमि पर सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता है। इसलिए सोलर पंप किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प हैं। सोलर पंप लगाने से किसानों का डीजल बचेगा और आय में भी वृद्धि होगी।

वर्तमान सरकार ने तैयार किया सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का रोडमैप

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हरियाणा में आज से 7 वर्ष पहले ना के बराबर कार्य था। वर्ष 2014 तक केवल 492 सोलर पम्प ही लगवाए गए थे। वर्तमान सरकार ने इसे गम्भीरता से लिया और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का रोडमैप तैयार किया। इसके पहले चरण में 50 हजार सोलर पम्प सेट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पिछले 7 सालों में 25897 सोलर पम्प सेट लगाए हैं। वर्ष 2021-22 के लिए 22 हजार सोलर पंप देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से अब तक 15 हजार सोलर पंप प्रदान किए जा चुके हैं तथा शेष 7 हजार सोलर पंप मार्च 2022 तक दे दिये जाएंगे। इसके साथ ही वर्ष 22-23 में 50 हजार सोलर पम्प लगाए जाएंगे।

सोलर पंप से किसान कमा रहे मुनाफा

महेंद्रगढ़ की सुमित्रा देवी ने भी सरकार की पीएम कुसुम योजना का लाभ उठाते हुए भागदाना गांव में पांच एकड़ जमीन की सिंचाई के लिए 10 एचपी का सोलर पंप लगाया है। इस योजना का लाभ उठाकर सुमित्रा देवी ने ना केवल फसल उत्पादन बढ़ाया है बल्कि उत्पादन लागत में भी कटौती की है। सुमित्रा देवी अब राज्य के कई अन्य किसानों के लिए भी आदर्श बन चुकी हैं।

सुमित्रा देवी का कहना है कि डीजल पंप की लागत ज्यादा होने से वह केवल एक फसल की ही खेती कर पाती थी। जब उन्हें पीएम-कुसुम योजना के बारे में पता चला कि केंद्र और राज्य सरकारें सोलर पंप लगाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रही हैं।

फिर उन्होंने इसके लिए आवेदन किया और अपने खेत में 10 एसी एचपी का सबमर्सिबल पंप लगवाया। अब वह एक से अधिक फसलें उगाती हैं और दिन में खेतों की सिंचाई कर सकती हैं। इसके अलावा इसे चलाने की कोई लागत नहीं है और सोलर पंप की रखरखाव लागत भी नहीं है।

कैसे करें आवेदन?

जो किसान सोलर वाटर पम्पिंग सिस्टम लगाना चाहते हैं, उन्हें http://saralharyana.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की कोई भी हार्ड कॉपी विभाग/हरेडा द्वारा स्वीकृत नहीं की जाएगी।

पीएम कुसुम योजना के लाभ

  • किसानों के लिए जोखिम मुक्त आय प्रदान करता है।
  • भू-जल के अत्यधिक दोहन को रोकने की क्षमता
  • किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करता है।
  • कृषि में कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद करता है।

बता दें कि भौगोलिक दृष्टि से हरियाणा देश का ऐसा राज्य है जहां वर्ष के दौरान 320 दिन सूर्य की रोशनी अधिक मिलती है, जो सौर ऊर्जा का प्राकृतिक स्त्रोत है। गुजरात के बाद हरियाणा देश का दूसरा राज्य है जिसने सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया है। हरियाणा के बाद अब अन्य राज्य भी इस योजना के तहत किसानों को लाभान्वित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...