Homeरंग ढंगतंदुस्र्स्तीहरियाणा के इन सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलेगा खाना, स्वास्थ्य मंत्री...

हरियाणा के इन सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलेगा खाना, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

Published on

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य के 100 बिस्तर से अधिक क्षमता वाले 31 नागरिक अस्पतालों में केटरिंग की सेवा दी जाएगी और इसके लिए आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि मरीजों को अस्पतालों में ही भोजन की व्यवस्था मुहैया हो सकें। विज आज यहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के नागरिक अस्पतालों में प्राईवेट कमरों की संख्या को भी बढाया जाए।

इस दिशा में कार्यवाही को अमल में लाया जाए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के पैरामैडीकल स्टाफ व डाक्टरों को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाए ताकि मेडीकल जगत में आने वाली नई तकनीकों से उन्हें रूबरू करवाया जा सके।

विज ने कहा कि हरियाणा के नागरिक अस्पतालों को एयरकंडीशन बनाने का प्रयास जारी है तथा अस्पतालों में आक्सीजनयुक्त बिस्तरों की संख्या को बढाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गुरूग्राम, हिसार व करनाल में अत्याधुनिक तकनीक से लैस नागरिक अस्पतालों को तैयार किया जाएगा, जिस पर कार्यवाही जारी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि ‘‘हरियाणा में उच्च गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध हों, ताकि प्रदेश के किसी भी नागरिक को उपचार के लिए राज्य से बाहर न जाना पडे़ं’’। इसके लिए, जल्द ही स्वास्थ्य संबंधी मैपिंग के कार्य को शुरू किया जाएगा।

इस दिशा में कार्य को आगे बढाते हुए आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया गया है जो जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं की जानकारी को एकत्रित करने का काम करेंगी ताकि अमुक स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं व सेवाओं को उपलब्ध करवाया जा सके।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में अवगत भी कराया गया। बैठक में स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह, डॉ. रेखा, डॉ. प्रवीन सेठी व डॉ. बंसल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

Girls Viral Dance Video : पंजाबी देसी डांसर्स ने हिलाया स्टेज, ठुमके देख मचला सबका दिल

सोशल मीडिया सबके लिए अपना टैलेंट दिखाने का एक बिल्कुल फ्री प्लेटफार्म है बल्कि...

सपना चौधरी का कातिल जोबन देख बूढ़े ताऊ में छाई जवानी, वीडियो देख दीवाने हुए लोग

हरयाणवी गाने पर तो पूरा हरियाणा, और एनसीआर झूमता है लेकिन जिस गाने पर...