Categories: कुछ भी

हरियाणा: आंगनवाड़ी में निकली ऑफलाइन भर्तियां, ऐसे डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म

हरियाणा राज्य बाल संरक्षण सोसायटी, पंचकुला की तरफ से अनुबंध के आधार पर राज्य बाल संरक्षण सोसायटी सदस्य पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की गई है। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। 16 फरवरी 2022 को विभाग की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग ने कुल 6 पदों के लिए रिक्तियां निकाली है। इनमें से दो पद महिलाओं के लिए आमंत्रित हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

16 फरवरी 2022 को यह नौकरी प्रकाशित की गई और इसकी अंतिम तिथि 25 मार्च 2022 निर्धारित की गई है। इन पदों पर शैक्षिक योग्यता संबंधित जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा (Age Limit)

इसके लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 60 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखें।

योग्यता (Qualifications)

प्रतिष्ठित व्यक्ति, क्षमता, अखंडता, प्रतिष्ठा और अनुभव:

  • शिक्षा
  • बाल स्वास्थ्य देखभाल बाल विकास कल्याण
  • किशोर न्याय या उपेक्षित या हाशिए पर पड़े विकलांग बच्चों की देखभाल
  • बाल श्रम या संकट में बच्चों का उन्मूलन
  • बाल जीव विज्ञान या समाजशास्त्र
  • बच्चों से संबंधित कानून

वेतनमान (Salary)

नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित सरकारी नौकरी में सैलेरी नियमानुसार होगी।

आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च 2022 शाम 5:00 बजे तक ईमेल के जरिए अपने आवेदन फॉर्म जमा करवा सकते हैं। आवेदन फॉर्म के साथ साथ सभी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक योग्यता और एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट जमा करने होंगे।
ईमेल पता – Childwelfarewcd@gmail.com

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago