अब आशा वर्कर्स भी उठा सकते हैं ‘आयुष्मान भारत योजना’ का लाभ, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता) वर्करों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के अंतर्गत कवर करने के लिए अपनी सैद्धांतिक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गत 27 जुलाई, 2021 को आयुष्मान भारत बीमा योजना और अन्य स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में आयोजित बैठक में घोषणा की थी।

अपनी घोषणा में उन्होंने कहा था कि ‘‘विमुक्त घुमंतू जाति, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना एवं निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को भी आयुष्मान भारत बीमा योजना के अंतर्गत कवर किया जाएगा।

इसके साथ ही नम्बरदारों, चौकीदारों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाडी कार्यकर्ता, मनरेगा कार्यकर्ता, स्ट्रीट वेंडर, रिक्शा चालक और ऑटो ड्राइवर आयुष्मान भारत योजना में शामिल होंगे।

विज ने बताया कि आशा वर्करों को आयुष्मान भारत योजना में कवर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा ने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को इस परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए (प्रोजेक्ट इम्लीमेंटेशन प्लान 2022-23) 248.11 लाख रुपए की राशि हेतु प्रस्ताव भेजा गया हैं।

उन्होंने बताया कि यदि केन्द्र सरकार द्वारा इस परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए (प्रोजेक्ट इम्लीमेंटेशन प्लान 2022-23) 248.11 लाख रुपए की राशि मंजूर नहीं की जाती है तो उस स्थिति में वर्ष 2022-23 और उसके बाद इस राशि को राज्य के प्लान बजट से उपलब्ध करवाया जाएगा।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

3 days ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

4 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

3 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago