Homeकुछ भीहरियाणा में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए बनने वाली है ऐसी पॉलिसी, रोजगार...

हरियाणा में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए बनने वाली है ऐसी पॉलिसी, रोजगार होंगे उत्पन्न

Published on

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला Deputy CM Dushyant Chautala) ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area) से सम्बंधित जो भी पॉलिसी बनाई जाए उससे अधिक से अधिक रोजगार (Employment) उत्पन्न होने चाहिए और उद्योगपतियों (industrialists) को भी अपने उद्योग लगाने व संचालित करने में आसानी होनी चाहिए। डिप्टी सीएम आज शाम यहां “हरियाणा निवास” में विभिन्न विभागों की ड्रॉफ्ट पॉलिसी (Draft Policy) को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों (administrative officers) की बैठक (Meeting) की अध्यक्षता कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्य सचिव संजीव कौशल, अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के दास, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वूंडरु, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

दुष्यंत चौटाला ने आज स्टार्टअप पॉलिसी (Start Up Policy), आईटी ईएसडीएम पॉलिसी (IT ESDM Policy), ऑक्शन पॉलिसी (auction policy), डाटा सेन्टर पॉलिसी (data center policy), एमएसएमई पॉलिसी (MSME Policy), टेक्सटाइल पॉलिसी (Textile Policy), फूड पार्क पॉलिसी (Food Park Policy), इलेक्ट्रिक पॉलिसी (Electric Policy), वेयर हाउसिंग पॉलिसी (Warehousing Policy) के ड्रॉफ्ट की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों (Officers) को निर्देश दिए कि उक्त सभी पॉलिसी (policy) को जल्द से जल्द बनाएं और आधुनिक जरूरतों (modern needs) का ध्यान में रख कर ही फाइनल किया जाए।

उन्होंने केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा बनाई गई पॉलिसी का भी अध्ययन करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि हरियाणा सरकार (Haryana Government) द्वारा तैयार की गई पॉलिसी सबसे बेहतर हो ताकि राज्य में अधिक निवेशक (Investors) आएं। उन्होंने आईटी कंपनियों (IT Companies) एवं डाटा सेंटर (Data Center) आदि के लिए बिल्डिंग के लिए आवश्यक मानकों में यथोचित परिवर्तन करने के भी निर्देश दिए।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...