Homeकुछ भीOlympic की तैयारियों के लिए Haryana के खिलाड़ियों को मिलेगी A-One ट्रेनिंग,...

Olympic की तैयारियों के लिए Haryana के खिलाड़ियों को मिलेगी A-One ट्रेनिंग, मिलेंगी यह सारी सुविधाएं

Published on

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री सरदार संदीप सिंह (Sports Minister Sandeep Singh) ने कहा कि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (international player) तैयार करने के लिए प्रदेश के इतिहास में पहली बार 550 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। इस बजट से प्रदेश (Haryana) में खेलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण अंचल (rural areas talent) में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस ऐतिहासिक बजट को प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनोहर लाल (CM and Finance Minister Manohar Lal) के प्रदेश के खिलाड़ी सदैव आभारी रहेंगे।

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री सरदार संदीप सिंह (Sandeep Singh) ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने एक ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत करके खिलाड़ियों का दिल जीतने का काम किया है।

राज्य सरकार पहले से ही खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने का काम कर रही है और ओलंपिक (Olympics) जीतने पर करोड़ों रुपए की इनाम राशि जितने के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में विशेष कोटा (Special Quota in Government Jobs) भी तय किया है।

हरियाणा के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

प्रदेश सरकार (Haryana Government) द्वारा पहली बार ओलंपिक की तैयारी (Olympics preparations) के लिए खिलाड़ियों को लाखों रुपए की राशि पहले से ही जारी कर दी थी, जिसके परिणाम स्वरुप खिलाड़ियों ने खूब अभ्यास किया और ओलंपिक में देश के एक-तिहाई पदक हरियाणा के खिलाड़ियों (Players Of Haryana) ने जीतकर एक नया इतिहास रचने का काम किया।

खेलमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेल संस्थान (National Institute of Sports) की तर्ज पर पंचकूला (Panchkula) में हरियाणा राज्य खेल संस्थान (Haryana State Institute of Sports) की स्थापना की जाएगी। इस संस्थान में खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं, प्रशिक्षण और खाने-पीने व रहने की तमाम व्यवस्थाए उपलब्ध करवाई जाएंगी।

ऐसे निखारेंगे खिलाड़ियों की प्रतिभा

इतना ही नहीं प्रदेश में 1100 नई खेल नर्सरियां (sports nurseries) खोलने का लक्ष्य रखा है। इन खेल नर्सरियों के जरिए ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं (rural area talent) को निखारा जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल अकादमी योजना (Sports Academy Yojna) में 10 डे-बॉर्डिंग्स और 8 आवासीय अकादमियां खोलने का लक्ष्य है, रोजगार में मदद के लिए 1 हजार युवाओं को साहसिक खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...