Homeकुछ भीहरियाणा में जल्द शुरू होगी 10 हजार होमगार्ड की भर्ती, बेरोजगारों के...

हरियाणा में जल्द शुरू होगी 10 हजार होमगार्ड की भर्ती, बेरोजगारों के लिए आया सुनहरा मौका

Published on

प्रदेश की विधानसभा में होमगार्ड को लेकर मामला उठा है। पंजाब से हरियाणा के अलग होने के बाद होमगार्ड के 14 हजार 25 पद थे। यह पद ही अभी तक कायम है। इसमें कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई। विधानसभा में विधायक सीता राम यादव ने होमगार्ड को लेकर सवाल पूछा था। विधायक सीता राम यादव ने सवाल पूछते हुए कहा कि राज्य में लंबे समय से होमगार्ड की भर्ती क्यो नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब से हरियाणा अलग होने के बाद 14 हजार 25 पद थे। वह पद अभी भी कायम है। इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा बना था तो इसमें केवल सात जिले थे। आबादी केवल 92 लाख थी। लेकिन अब आबादी और जिले दोनों बढ़ गए है।

गृहमंत्री विज की अनुपस्थिति में जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने उत्तर देते हुए कहा कि होमगार्ड की 10 हजार भर्ती की जा रही है। होमगार्ड को प्राकृतिक आपदा के समय प्रयोग किया जाता है। यह अधिक प्रशिक्षित नहीं होते है। ऐसे में 10 हजार भर्ती करना ही बड़ी बात है।

विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि होमगार्ड की उम्र बढ़ाने की बात उठाई। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के रिटायरमेंट की उम्र 55 से 58 होनी चाहिए। इस पर जेल मंत्री ने कहा कि उम्र बढ़ाने के साथ सरकार को बजट की भी व्यवस्था करनी होगी। जो अभी संभव नहीं है। इसलिए इस मांग को अभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

हमेशा आरोप के कटघरे में रहते हैं होमगार्ड जवान

बता दें कि राज्य भर में इन दिनों यातयात व्यवस्था को संभालने के लिए बड़े स्तर पर होमगार्डों का सहारा लिया जाता है। यातायात पुलिस के सहायक के तौर पर होमगार्ड के जवान सड़कों पर नियुक्त दिखाई देते हैं। यही नहीं बल्कि होमगार्ड के जवानों पर अक्सर लोगों के साथ बदसलूकी के आरोप भी लगते रहते हैं।

इसके अलावा अनेक होमगार्डों पर यह भी आरोप है कि वह मलाईदार स्थानों पर नियुक्ति करवाने के लिए सिफारिश भी लगवाते हैं। इन दिनों विपक्ष के नेता होमगार्डों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

सत्र में यह मुद्दा जोर शोर से उठाया गया और इसके जवाब में बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा है कि जल्द ही हरियाणा में 10 हजार होमगार्ड के जवान भर्ती किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने होमगार्ड को बनाए गए रूल्स में संशोधन पर भी विपक्ष को करारा जवाब दिया।

Latest articles

पिता थे कारपेंटर लेकिन बेटी ने आईपीएस बनकर किया नाम रोशन, भिड़ी हरियाणा के ग्रह मंत्री से

सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा प्लेटफार्म बना हुआ है जहां पर बहुत लोग एक्टिव रहते हैं और यहीं पर खबरें पढ़ना पसंद...

हरियाणा का यह मंदिर है बहुत अनोखा, नवरात्रि में हर दिन स्वरूप बदलती है मां

अगर बात करें वर्तमान की तो इस समय माता के दिन चल रहे हैं जिन्हें नवरात्रि कहते हैं यह चैत्र नवरात्रि हैं  जिसमें लोग...

Sonal Goel IAS : कैंसर रोगियों की मदद के लिए इस आईएएस अफसर ने किया रैंप वॉक

Sonal Goel IAS - कैंसर रोगियों की मदद के लिए इस आईएएस अफसर ने किया रैंप वॉक :- फैशन डिजाइनर शाइना एनसी और आईएएस...

पशुपालक ध्यान दे! हाईटेक डेयरी खोलने पर हरियाणा सरकार देगी अनुदान, ऐसे मिलेंगे लाभ

हरियाणा सरकार किसानों के लिए वह हर संभव प्रयास करती है जिससे कि उनकी आय बढ़ सके। ऐसे में पशुपालक जो माध्यम है उसके...

इन युवाओं ने किया गुरुग्राम के इस कैफे के बाहर Hanuman chalisa पाठ , वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर किस की किस्मत कब चमक जाएगी...

एक विवाह ऐसा भी! करनाल पहुंची बारात, वर- वधु ने फेरे लिए अमेरिका में

शादियों के कई सारे रोमांचक मामले हमारे सामने आते ही रहते हैं। कई बार...

साउथ फिल्म जगत के स्टार्स की पत्नियां है हुस्न की परी, खूबसूरती के मामले में लगती है मिस यूनिवर्स 

साउथ जगत की फिल्मों का आज हर तरफ़ बोल बाला हैं। इनकी फिल्मों के...

More like this

Sanjay Dutt: 350 लड़कियों के साथ रात गुजार चुके हैं संजय दत्त, लिस्ट में यह मशहूर अभिनेत्रियां भी शामिल

बॉलीवुड जगत के सबसे प्रसिद्ध और कॉन्ट्रोवर्सी में रहने वाले संजय दत्त (Sanjay Dutt...

साउथ फिल्म जगत के स्टार्स की पत्नियां है हुस्न की परी, खूबसूरती के मामले में लगती है मिस यूनिवर्स 

साउथ जगत की फिल्मों का आज हर तरफ़ बोल बाला हैं। इनकी फिल्मों के...

ऐश्वर्या राय की भाभी खूबसूरती और फिगर के मामले में नोरा फतेही को टक्कर, खुद ऐश्वर्या को देती है टक्कर

बॉलीवुड जगत की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपने अभिनय और ग्लैमर के ऊपर...