Categories: कुछ भी

हरियाणा में जाम से मुक्ति के लिए सरकार लाई यह योजना, खर्च होंगे ₹60 हजार करोड़

पूरे देश में गुरुग्राम (Gurugram) का जाम चर्चाओं में रहता है। कई किलोमीटर तक ट्रैफिक जस का तस बना रहता है। बरसात के समय सड़कों पर पानी के कारण कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों का लगभग पूरा दिन ही इस ट्रैफिक (People troubled by traffic jam) के बीच बीत जाता है। इसकी वजह से सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि सरकार भी परेशान है और इससे निजात दिलाने के लिए सरकार एक नया प्लान लेकर आई है। बता दें कि भारत सरकार (Indian Government) जाम से मुक्ति दिलाने के लिए 60 हजार करोड़ रुपए खर्च करने वाली है। गुरुवार को पंचगाव (panchgaon) में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Cabinet Minister Nitin Gadkari) ने द्वारा यह बात कही गई।

उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर में ट्रैफिक (Traffic in Delhi NCR) की समस्या काफी विकट हो गई है। आए दिन कई किलोमीटर तक जाम लग जाता है। ऐसे में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए 60 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जो पैसे खर्च किए जाएंगे उसका सबसे अधिक लाभ हरियाणा को होगा।

गडकरी ने कहा कि हरियाणा से लोग दिल्ली जाते है दिल्ली से हरियाणा आते है। ऐसे में दिल्ली में कराए जा रहे सड़क सुधारीकरण का लाभ दोनों राज्यों को होगा। दिल्ली के द्वारका से लगने वाला जाम कई बार गुरूग्राम के इफ्को चौक तक चला जाता है। जिसकी वजह से वाहन चालको को घंटो में जाम में फंसे रहना पड़ता है। रोजाना दिल्ली से गुरूग्राम 20 हजार वाहन आते जाते रहते है।

बनाया जाएगा ट्रांस हाइवे

केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा में बनाए जा रहेे राष्ट्रीय राजमार्गों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूर्व दिशा से पश्चिम दिशा की ओर ट्रांस हाइवे डबवाली से पानीपत तक बनाया जाएगा। इसकी डीपीआर भी मंजूर हो चुकी है। इसको बनाने की शुरुआत भी इसी साल हो जाएगी।

इसी प्रकार पटियाला से कुरूक्षेत्र होते हुए यमुनानगर तक व हिसार से रेवाड़ी तक के मार्गों को भारतमाला योजना में शामिल किया गया है। इसके अलावा हिसार, जींद, कैथल, करनाल सहित छः शहरों के बाईपास मंजूर किए गए है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का काम भी तेज गति से चल रहा है। इसके बाद दिल्ली से जयपुर मात्र दो घंटे में पहुंच सकेगा।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago