डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा लागू खेल नीति के परिणामस्वरूप आज पूरी दुनिया में हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। प्रदेश का खेल मॉडल पूरे देश में अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रहा है। नलवा क्षेत्र के गांव स्याहड़वा में एक एकेडमी द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि वर्तमान सरकार खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए अनूठे कार्यक्रम लागू कर रही है। टोक्यो ओलम्पिक व पैरा ओलम्पिक में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।
ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को ढाई करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी गई।
प्रदेश में खेल नर्सरियों की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिसके तहत स्कूली स्तर पर ही खिलाड़ियों की पौध तैयार होगी।
उन्होंने कहा कि खेलों के साथ पढ़ाई और रोजगार पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है। डिप्टी स्पीकर ने क्षेत्रवासियों की मांग पर खेल मैदान सहित जरूरी सामान मुहैया करवाने की बात कही।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…