Homeकुछ भीलोगों को एक्सीडेंट से बचाने के लिए हरियाणा सरकार ने उठाया यह...

लोगों को एक्सीडेंट से बचाने के लिए हरियाणा सरकार ने उठाया यह कदम, ‘ब्लैक स्पॉट’ फ्री होगा हाईवे

Published on

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य के सभी नेशनल-हाइवे से ‘रोड़ एक्सीडेंट ब्लैक-स्पॉट’ को हटाने के लिए कदम उठाएं ताकि लोगों को उनके जान-माल का नुकसान होने से बचाया जा सके। साथ ही,एक माह में सभी ब्लैक-स्पॉट चिन्हित कर प्राथमिक रिपोर्ट तैयार करें। प्रदेश के ‘नेशनल हाईवेज पर रोड़ एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉट निराकरण’ के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, पुलिस महानिदेशक पी.के अग्रवाल, परिवहन आयुक्त अमिताभ ढिल्लो समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में जानकारी दी गई कि हालांकि नेशनल हाईवे का निर्माण सभी ‘सेफ्टी इंजीनियरिंग मेजर्स’ को ध्यान में रखकर किया जाता है जिसमें ‘रोड़ सेफ्टी’ का मानक सर्वोच्च स्थान पर रखा जाता है।

इसके बावजूद भी जब कुछ स्थानों पर ज्यादा एक्सीडेंट होते हैं तो 500 मीटर के एरिया को इकाई मानकर वहां पिछले तीन वर्षों के दौरान हुए एक्सीडेंट का डाटा एकत्रित किया जाता है।

उसके आधार पर ही किसी स्थान को ‘रोड़ एक्सीडेंट ब्लैक-स्पॉट’ की संज्ञा दी जाती है। एक्सीडेंटस की अधिकता के कारण प्रतिवर्ष नेशनल हाइवे द्वारा ‘ट्रांसपोर्ट रिसर्च विंग’ को डाटा भेजा जाता है।

उपमुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस, परिवहन विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परस्पर समन्वय स्थापित करके राज्य के सभी नेशनल हाइवेज के ‘रोड़ एक्सीडेंट ब्लैक-स्पॉट’ को चिन्हित करें और प्राथमिक रिपोर्ट बनाकर एक माह में उनके समक्ष प्रस्तुत करें।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...