Categories: कुछ भी

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने महामारी के वॉरियर्स को लेकर कही इतनी बड़ी बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को एशिया वन मैगजीन (Asia One Magazine) ने महामारी कमिटमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान महामारी के चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद प्रदेश की अर्थव्यवस्था के पुनरूद्धार और समाज के सामूहिक कल्याण में योगदान के लिए मिला। मुख्यमंत्री ने यह सम्मान लेते हुए कहा कि यह उनका सम्मान नहीं बल्कि प्रदेश के सभी महामारी के वॉरियर्स का सम्मान है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य मौजूद रहे।

यह सम्मान एशिया वन मैग्जीन की टीम द्वारा चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से एशिया वन मैग्जीन व अन्य अवार्ड विजेताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के उन सभी वॉरियर्स का सम्मान है, जिन्होंने अपनी जिंदगी की परवाह न करते हुए दिन-रात मरीजों की सेवा की और लोगों को महामारी के प्रति जागरूक किया।

लॉकडाउन के बावजूद नहीं रुकी सेवा भावना

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लॉकडाउन के बावजूद लोगों की सेवा भावना नहीं रूकी। उन्होंने घर-घर जाकर दैनिक आवश्यकताओं की चीजों और दवाइयां पहुंचाने का काम किया। लोगों ने घर से दूर फंसे जरुरतमंदों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की। इस दौरान सरकार ने भी जिम्मेदारी पूर्वक लोगों की सहायता की।

महामारी के वॉरियर्स का कृतज्ञ हूं- सीएम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं सभी महामारी के वॉरियर्स का कृतज्ञ हूं। उन्हीं की बदौलत हम प्रदेश में महामारी पर नियंत्रण करने में सफल रहे। मैं ऐसे मानव सेवकों का अभिनंदन करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। मुख्यमंत्री ने मैग्जीन की टीम का भी आभार प्रकट किया।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago