हरियाणा में जल्द से जल्द परिवार पहचान पत्र से लिंक कराएं प्रॉपर्टी आईडी, मिलेंगे यह फायदे

हरियाणा में अब प्रॉपर्टी आईडी से परिवार पहचान पत्र में किया जाएगा। इसके लिए निगम कर्मचारी लोगों को घर जाकर प्रॉपर्टी आईडी को परिवार पहचान पत्र से लिंक करने का काम शुरू कर दिया है। बता दें कि यमुनानगर नगर निगम क्षेत्र की एक लाख 78 हजार प्रापर्टी आईडी को अब PPP से लिंक किया जाएगा। मेयर मदन चौहान ने शहरवासियों से घर आने वाले निगम व सक्षम कर्मियों का सहयोग की अपील की। उन्हें अपनी प्रापर्टी आइडी व परिवार पहचान पत्र दिखा कर अपना डाटा दुरुस्त करवाएं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से सभी नगर निगम व नगर पालिका व नगर परिषदों को पत्र जारी कर अपने क्षेत्रों की प्रापर्टी आइडी को परिवार पहचान पत्र से लिंक करने के आदेश दिए है।

इसके लिए निगम कर्मियों व सक्षम युवाओं की टीमों का गठन किया गया। ये सभी टीमें हर वार्ड की हर कालोनी व मोहल्ले में घर-घर जाकर लोगों की प्रापर्टी आइडी को परिवार पहचान पत्र से लिंक करने का काम कर रहीं हैं।

शहरवासी डोर टू डोर आने वाले निगम कर्मी व सक्षम कर्मी को अपनी प्रापर्टी आइडी नंबर, परिवार पहचान पत्र, बिजली का बिल व आधार कार्ड दिखाए, ताकि उनकी प्रापर्टी आइडी परिवार पहचान पत्र से लिंक की जा सके।

फर्जीवाड़े पर लगेगा अंकुश

मेयर चौहान ने बताया कि नगर निगम एरिया में कुल एक लाख 78 हजार 20 प्रॉपर्टी आईडी है। इन सभी आईडी को परिवार पहचान पत्र से लिंक किया जाएगा। प्रॉपर्टी आईडी को परिवार पहचान पत्र (family identity card) से लिंक होने से विभाग के पास दुरुस्त रिकॉर्ड होगा। इसके अलावा फर्जी से तरीके से रजिस्ट्री कराकर अपने नाम चढ़ाने के फर्जीवाड़े पर अंकुश लगेगा।

पहचान पत्र से आईडी लिंक होने पर संपत्ति के असली वारिस की पहचान भी आसानी से होगी। रिकॉर्ड होने से व्यक्ति की प्रापर्टी की जानकारी विभाग के पास होगी। फर्जीवाड़ा कर किसी अन्य व्यक्ति के नाम प्रॉपर्टी नहीं हो सकेगी। इससे प्रापर्टी संबंधित विवाद व समस्याओं की संभावना भी खत्म होगी।

प्रॉपर्टी विवाद होंगे समाप्त

मेयर ने बताया कि सरकार ने पूरे प्रदेश में प्रापर्टी आईडी को परिवार पहचान पत्र से लिंक करने का कार्य शुरू किया है। यह सरकार का सराहनीय कदम है। इससे शहरी स्थानीय निकाय के सभी निगमों व पालिकाओं के पास प्रॉपर्टी का सही व सटीक डाटा होगा। इसके अलावा प्रापर्टी संबंधी विवाद नहीं होंगे। असेसमेंट में नाम दुरुस्त हो जाएगा।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago