Homeकुछ भीअब ऐसे बनेंगी हरियाणा की महिलाएं आत्मनिर्भर, गांवों और शहरों में हुआ...

अब ऐसे बनेंगी हरियाणा की महिलाएं आत्मनिर्भर, गांवों और शहरों में हुआ इन समूहों का गठन

Published on

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि 10 हजार नए स्वयं सहायता समूहों के गठन के साथ-साथ 50 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा लिया गया है। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्राथमिकता के आधार पर आमजन की परेशानियों का निवारण करें।

राज्यमंत्री ढांडा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने का जो सपना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है, उसे पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन में निरंतर कदम उठा रही है।

उन्होंने आम बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाए गए कदमों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में गांव-गांव, शहर-शहर में स्वयं सहायता समूहों को मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वित वर्ष 2022-23 के दौरान 10 हजार नए स्वयं सहायता समूह तैयार किए जाएंगे और 50 हजार महिला सदस्यों को विशेष तौर पर आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना का लाभ दिया जाएगा।

इन स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सहायता के अतिरिक्त 1 लाख 80 हजार रूपए से कम आय वाली महिला सदस्यों पर आने वाली संपूर्ण ब्याज की लागत को प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होगी और उनके परिवार का आर्थिक उत्थान सुनिश्चित होगा।

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि समाज के अंतिम छोर पर मौजूद नागरिक, विशेषकर महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाओं को लेकर जागरूक करें, ताकि महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ा जा सके।

Latest articles

बेटे ने किया मां का सपना पूरा, घर में ही बना दिया साक्षात केदार धाम, सब देखकर रह गए दंग

सोशल मीडिया पर कई किस्से अपने ऐसे सुने होंगे जिसमें बेटे ने मां की इच्छा पूरी करने के लिए कई अनोखे कार्य किए है।...

अब शादी ब्याह में चलेंगी हरियाणा रोडवेज, विभाग ने शुरू की नई पहल, जाने पूरी डिटेल

इस समय हर जगह शादियों का सीजन चल रहा है। जिस तरफ देखो शादियां ही शादियां चल रही है। इसी बीच हरियाणा रोडवेज ने...

अब Haryana में बढ़ सकती है ठंड और धुंध, जाने अब कैसा होगा मौसम

बीते दिनों में हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। बात करें, बीते दो दिनों में हुई बारिश की तो इसके बाद...

क्या आप जानते है Haryana का सबसे छोटा राज्य कौन – सा है? जानने के लिए खबर अंत तक पढ़े

भारत देश में 28 राज्य और 8 संघ राज्य क्षेत्र हैं। संघ राज्य क्षेत्रों को राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए गए प्रशासक के माध्यम से...

क्या आप जानते है Haryana का सबसे छोटा राज्य कौन – सा है? जानने के लिए खबर अंत तक पढ़े

भारत देश में 28 राज्य और 8 संघ राज्य क्षेत्र हैं। संघ राज्य क्षेत्रों...

अब शादी ब्याह में चलेंगी हरियाणा रोडवेज, विभाग ने शुरू की नई पहल, जाने पूरी डिटेल

इस समय हर जगह शादियों का सीजन चल रहा है। जिस तरफ देखो शादियां...

अब मात्र ₹10 में Electric Bus में सफर कर पाएंगे हरियाणा वासी, जल्द होने वाली है इन जिलों से शुरुवात

जनता की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती रहती है। चाहे...

बेटे ने किया मां का सपना पूरा, घर में ही बना दिया साक्षात केदार धाम, सब देखकर रह गए दंग

सोशल मीडिया पर कई किस्से अपने ऐसे सुने होंगे जिसमें बेटे ने मां की...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...