बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां टैलेंट और खूबसूरती का मिश्रण सुपस्टार बनने का फॉर्मूला माना जाता है। यूं तो इस इंडस्ट्री में दुनिया के कोने-कोने से कई एक्टर्स आए हैं, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की उन टैलेंटेड एक्ट्रेस के बारे में जो पहाड़ी खूबसूरती की मिसाल हैं।न सिर्फ लुक्स बल्कि अपने स्टाइल सेंस से उन्होंने फैशन और ग्लैमर्स जगत की दुनिया में तहलका मचा रखा है।

हिमाचल प्रदेश के छोटे से शहर अंबाला से आने वाली ये खूबसूरत बाला कंगना रणौत अपनी निडरता और टैलेंट की बदौलत फैन्स के दिलों पर राज करती है। अपनी पहली ही फिल्म ‘गैंगस्टर’ से उन्होंने देश भर के दर्शकों का दिल जीत लिया था।इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

अपनी ईमानदारी, सिनेमा के लिए प्यार और प्रतिभा से उन्होंने अपनी खास जगह बनाई है। 90 के दशक की बेहद जानी मानी एक्ट्रेस प्रीटी जिंटा को उनके लुक्स के लिए काफी अधिक जाना जाता है।
खासतौर पर प्रीती जिंटा के डिंपल्स जिनके आज भी लाखों लोग दीवाने हैं। प्रीती जिंटा की बात करें तो ये हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से ताल्लुख रखती हैं।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जन्मीं और चंडीगढ़ में पली-बढ़ीं यामी गौतम की पहली फिल्म ‘विक्की डोनर’ ने उन्हें अभिनय कौशल वाली एक प्रतिभाशाली युवा लड़की के रूप में स्थापित कर दिया था। इस फिल्म से वो देश भर के दर्शकों के दिल में उतर गईं थीं।

16 अगस्त 1970 को मनीषा कोइराला का जन्म नेपाल के काठमांडू में हुआ। मनीषा नेपाल के एक बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
हालांकि उन्होंने अपना करियर राजनीति में नहीं बल्कि फिल्म जगत में बनाया। अपने बोल्ड और खूबसूरत लुक्स को लेकर अक्सर खबरों और सुर्ख़ियों में छायी रहने वाली जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला नें मिस उनिवेर्स का खताब भी अपने नाम किया था। बता दें के ऊर्वशी नैनीताल से ताल्लुख रखती हैं।