Categories: कुछ भी

हरियाणा में बहनों की तिकड़ी ने रचा इतिहास, ताइक्वांडो में देंगी विश्व चैंपियंस को कड़ी टक्कर

हरियाणा की बेटियां आज बेटों से कम नहीं है। वह हर क्षेत्र में बेटों से आगे निकल रही है। खेलों में भी बेटियां देश का परचम लहरा रही है। अब खेलों में भी लड़कियां लड़कों से कम नहीं है। राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लड़कियों ने कई मेडल जीते हैं और अपने राज्य और देश का नाम ऊंचा किया है। अपनी जीत पर देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। आज हम आपको हरियाणा की तीन ऐसी बेटियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और यह तीनों सगी बहने हैं। विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 में हरियाणा की तीन सगी बहनों का चयन हो गया है। यह प्रतियोगिता दक्षिण कोरिया के गोयांग शहर में 21 से 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

बता दे की यह तीनों बहने प्रिया, गीता और रितु हरियाणा के गुरुग्राम जिले के वजीराबाद गांव की रहने वाली हैं। इन तीनों बहनें कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। प्रिया बीपीएड प्रथम वर्ष और दूसरे नंबर की बेटी द्वितीय वर्ष और रितु कक्षा 12वीं की छात्रा है। इसके अलावा दो भाई बहन और हैं यह दोनों भी बेसबॉल और सॉफ्टबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं।

बेटियों के पिता जितेंद्र ने बताया की होली के 1 दिन पहले 17 मार्च को उन्हें सूचना मिली कि उनकी तीनों बेटियों का चयन विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप हो गया। जैसे ही यह खबर पूरे परिवार को पता चली तो बच्चों में ही नहीं बल्कि बड़ों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इससे उनकी होली की खुशी दुगनी हो गई।

उन्होंने आगे बताया कि वह रोजाना अपनी बेटियों को सुबह-शाम करीब 4 घंटे प्रैक्टिस करवाते हैं। ट्रेनिंग में कोई परेशानी ना हो, इसके लिए उन्होंने घर पर ही खेल उपकरण रखे हैं। बेटियां भी लगातार अपने अभ्यास में जुटी रहती हैं। उन्होंने अपने पिता को कभी निराश नहीं किया। विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन होने के बाद उन्होंने अपनी तैयारी और भी तेज कर दी हैं।

कई पदक किए अपने नाम

पिता ने बताया कि दूसरे नंबर की बेटी गीता ने 2018 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व इसके अलावा इन्होंने साउथ एशियन गेम्स 2019 (south asian games 2019) में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। साउथ एशियन गेम्स 2019 में निवेदक रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। छोटी बेटी रितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इन्होंने कई बार देश का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही ऑल इंडिया इन यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भी प्रिया पदक जीत चुकी है।

पक्की कर ली अपनी जगह

इन तीन बहनों ने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर अपने परिवार का ही नहीं बल्कि जिले और राज्य का नाम भी ऊंचा किया है। विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 (World Taekwondo Championship 2022) के लिए इन तीनों बहनों ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सीनियर वर्ग अंडर-30 के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल किया था। इसमें देशभर के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया था और इसमें इन बहनों ने अपनी-अपनी श्रेणी का स्थान पक्का कर लिया।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 days ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

3 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

3 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago