रंगों की दुनिया बड़ी निराली है। क्या आप जानते हैं कि कोई एक रंग हमें विशेष पसंद क्यों होता है? ऐसा इसलिए कि उस रंग से जुड़ी कुछ खासियत होती है जो हममें छुपी होती है। तो चलिए आज उस रंगों के बारे में बताते है जिससे कि आपको पता लग सके कि आपका स्वभाव और व्यक्त्वि कैसा है।

कई लोग कुछ भी खरीदने जाएं, पिंक कलर की तरफ ही उनका हाथ आगे बढ़ जाता है, अगर आपका भी पसंदीदा रंग पिंक है तो आप बड़े भावुक किस्म के इंसान हैं। आप बहुत जल्दी इमोशनल हो जाते हैं।आप बहुत जल्दी किसी से बेहद प्यार करने लग जाते हैं।

यदि आपका फेवरेट कलर हरा है तो इसका मतलब है की आप धरती से जुड़े व्यक्ति है और इस तरह के लोग हर परिस्थिति का डटकर सामना करना बखूबी जानते है और ऐसे लोगो में सबसे खास बात ये होती है की ये लोग जीवन चाहे जितना सफल हो जाये पर ये कभी भी किसी को छोटा नहीं समझते है।
सफ़ेद रंग यदि आपका फेवरेट है तो इसका मतलब है की आप एक दूरदर्शी एवं आशावादी स्वभाव के व्यक्ति हैऔर ऐसे किसी भी काम को करने से पहले योजना तैयार करते है और इस वजह से असी व्यक्ति को ज्यादातर इनके कामों में सफलता हांसिल होती है और वही सफ़ेद रंग शांति का प्रतीक भी माना गया है।

नीला रंग पसंद करने वाले लोग प्रेम संबंधों में वफादार माने जाते हैं। आप अपनी चीजों को साफ और व्यवस्थित रखना चाहते हैं। आपको अपनी लाइफ में स्टैबिलिटी अच्छी लगती है।ये आत्मनिर्भर रहना पसंद करते हैं और इन्हें किसी की मदद लेना पसंद नहीं होता है।

लाल रंग पसंद करने वाले बोल्ड, साहसी और आत्मविश्वास से भरे होते हैं। ये दूसरों पर अपना प्रभाव छोड़ना चाहते हैं।