Homeकुछ भीहड़ताल की आड़ में बदतमीजी करना पड़ेगा महंगा, होगी सख्त से सख्त...

हड़ताल की आड़ में बदतमीजी करना पड़ेगा महंगा, होगी सख्त से सख्त कार्यवाही

Published on

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि धरना और प्रदर्शन करना सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन यदि कोई कर्मचारी किसी दूसरे कर्मचारी के गले में जूतों की माला पहनाकर बदतमीजी करेगा तो ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इन पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

बता दें कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा 29 मार्च को हड़ताल के दौरान सिरसा के डबवाली में रोडवेज परिचालक और चालक को जूतों की माला पहनाए जाने के मामले पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित चालक और परिचालक द्वारा आरोपियों पर मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने कुछ को गिरफ्तार भी कर लिया है। ऐसे लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री ने कहा कि हड़ताल के दौरान कुछ जिलों में रोडवेज महाप्रबंधकों ने अच्छा कार्य किया और काफी संख्या में बसों को चलवाया। वहीं कुछ जिलों के महाप्रबंधक इसमें फेल रहे। ऐसे महाप्रबंधकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी यूनियन निजीकरण का झूठा प्रचार कर रही हैं। सरकार लगातार रोडवेज बेड़े को बढ़ा रही है। पिछले दिनों 2 हजार रोडवेज कर्मचारियों की प्रमोशन की गई है। पूरे देश में हरियाणा रोडवेज की धाक है। आम जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...