Homeकुछ भीAAP में शामिल हुए हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख, इस कारण उठाया...

AAP में शामिल हुए हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख, इस कारण उठाया यह कदम

Published on

पंजाब में अपनी पार्टी का झंडा गाड़ने वाली आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को आज हरियाणा (Haryana) में बड़ी सफलता मिली है। पंजाब विधानसभा चुनावों (Punjab Assembly Elections) में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बहुमत से सत्ता हासिल करने वाली AAP अब 2024 में हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी हरियाणा में लगातार अपना जनाधार बढ़ाने में जुटी हुई है। बता दें कि कांग्रेस (Congress) की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख व हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल होने वाले इस बड़े नेता ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मुलाकात की और इसके बाद आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

बता दें कि हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके अशोक तंवर अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। AAP ज्वाइन करने के बाद अशोक तंवर ने कहा कि जनप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में जनहित में किए जा रहे कार्यों ने मुझे आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है।

उन्होंने आगे कहा कि जनता के हकों के लिए वह हमेशा लड़ते रहेंगे और पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगें।

इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी परिवार में आपका तहेदिल से स्वागत है। अशोक जी, छात्र राजनीति से लेकर संसद तक आपका राजनीतिक अनुभव निश्चित ही हरियाणा और पूरे देश भर में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में मददगार साबित होगा।

बता दें कि अशोक तंवर का पार्टी में शामिल होना आम आदमी पार्टी क लिए एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा सकता है क्योंकि पार्टी हरियाणा में 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई है।

पंजाब में सरकार बनने के बाद हरियाणा में आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए सभी राजनीतिक दलों कांग्रेस, इनेलो, बीजेपी आदि में भगदड़ मची हुई है और कई स्थानीय नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन भी थाम लिया है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...