Homeकुछ भीहरियाणा की इस बेटी में अपने दम पर बनाई नई पहचान, कारोबार...

हरियाणा की इस बेटी में अपने दम पर बनाई नई पहचान, कारोबार भी संभाला और जरूरतमंद बच्चों को भी पढ़ाया

Published on

आज के समय में हर कोई नारी सशक्तिकरण की बात कर रहा है हर कोई नारी के उत्थान के लिए सोच रहा है लेकिन सोचना ही काफी नहीं है। नारी सशक्तिकरण के लिए, नारी के उत्थान के लिए बातें तो सब करते हैं बहुत कम लोग इसके लिए कुछ कदम उठाते हैं। उन्हीं में से एक हैं कमलप्रीत कौर, जो आज नारी सशक्तीकरण की बड़ी मिसाल बनी हैं। एक तरफ निर्यात के कारोबार को कमल की खुशबू की तरह फैलाया, वहीं दूसरी ओर बस्ती के बच्चों की जिंदगी में भी बदलाव लाईं। जिन बच्चों को पढ़ना नहीं आता था। वे अपना नाम लिखने लगे, स्कूल जाने लगे।

बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए हर समय तैयार रहती हैं। आज आपको मिलवाते हैं साहिब इंटरनेशनल की निदेशक कमलप्रीत से। करीब 17 साल पहले निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। पति देवेंद्र नौकरी करते थे। दोनों ने अपना कारोबार शुरू करने की ठानी।

कमलप्रीत ने स्कूल की नौकरी छोड़ टेक्सटाइल निर्यात कारोबार में प्रोडक्शन और मार्केटिंग देखने लगीं। अपनी कंपनी के लिए सैंपलिंग भी करातीं। इसका असर ये हुआ कि उन्हीं सैंपलिंग के आर्डर भी मिलने लगे।

कमलप्रीत ने तय किया कि लड़कियों को नौकरी में प्राथमिकता देंगी। उनकी कंपनी में एक लड़की ही डिजाइन हेड है। स्कूल में पढ़ाती थीं। इस वजह से बच्चों को पढ़ाने का जज्बा पहले से ही था।

कमलप्रीत इस बार कमाने के लिए नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य के साथ आई। सेक्टर 24 की बस्ती में जाने लगीं। यहां कचरा बीनने वाले बच्चों को पढ़ाने लगीं। इन्हीं में से पांच से ज्यादा बच्चे अब स्कूल जाने लगे हैं। कच्चा कैंप की दो बच्चियों की फीस खुद भरती हैं।

कमलप्रीत ने कहा कि लड़कियों को आगे बढ़ाने के अवसर दिए जाने चाहिए। इस वजह से कंपनी में वह लड़कियों को रखती हैं। उनकी कंपनी में पचास से ज्यादा लड़कियां हैं। महिलाएं अगर चाहें तो घर के साथ कारोबार भी संभाल सकती हैं। उनका एक बेटा सरताज और बेटी सुशनीत कौर है। दोनों के साथ पति के साथ कारोबार को भी आगे बढ़ाया।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...