Homeरंग ढंगतंदुस्र्स्तीजल्द ही हरियाणा के इन गांवों में भी पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, प्रदेश...

जल्द ही हरियाणा के इन गांवों में भी पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, प्रदेश सरकार बना रही है नई नीति

Published on

दूरदराज के गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार जल्द नई नीति तैयार करेगी। स्वास्थ्य सेवाओं को आने वाले बजट में प्राथमिकता दी जाएगी। सरकारी, निजी डाक्टरों व अन्य प्रतिनिधियों के अच्छे सुझावों को बजट में शामिल करेंगे। वे अपने सुझाव या जानकारी ई-मेल या पत्र से भेज सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ये बातें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, एनएचएम व आयुषमान भारत योजना के संचालन से जुड़े अधिकारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य जगत की बड़ी हस्तियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहीं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला से वीसी के जरिए जुडे़ और अपने विचार रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में नागरिक अस्पतालों में नागरिकों को ज्यादा व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सुझावों पर ज्यादा बल दिया जाएगा। विज ने कहा कि किसी भी सरकार के लिए तीन बिंदुओं की प्राथमिकता होती है, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा और सुदृढ़ अवसरंचना शामिल हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहली बार है, जब मुख्यमंत्री ने बजट से पूर्व इस प्रकार की चर्चा व विचार-विमर्श किया। 2014 में स्वास्थ्य विभाग का बजट 1500 करोड़ था, जो अब बढ़कर 6500 करोड़ रुपये हो चुका है। पीजीआईएमएम, रोहतक में अनुसंधान के कार्य पर बल दिया जाएगा।

विशेषज्ञों ने रखे विचार

नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद के. पॉल ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी प्राथमिकता दें। केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक स्वास्थ्य के बजट को राज्य सरकारों के लिए कुल बजट का 8 प्रतिशत निर्धारित करने का लक्ष्य रखा है। हरियाणा का स्वास्थ्य बजट वर्तमान में कुल बजट का 5.1 प्रतिशत है। यह अन्य राज्यों के मुकाबले काफी अच्छे प्रतिशत में है।

हरियाणा के किसान ने खेत में गेहूं-सरसों की फसल से बनाए श्रीकृष्ण-अर्जुन, वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 साल लगे PHOTOSहरियाणा के किसान ने खेत में गेहूं-सरसों की फसल से बनाए श्रीकृष्ण-अर्जुन, वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 साल लगे PHOTOS

एम्स दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हरियाणा ने अन्य राज्यों के मुकाबले स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है। हमें नागरिकों को गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं देने की ओर बढ़ना होगा। गुलेरिया ने हेल्थ सर्विलांस, प्रशिक्षण, अनुसंधान के अलावा अन्य क्षेत्रों में काम करने का सुझाव भी दिया।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

Girls Viral Dance Video : पंजाबी देसी डांसर्स ने हिलाया स्टेज, ठुमके देख मचला सबका दिल

सोशल मीडिया सबके लिए अपना टैलेंट दिखाने का एक बिल्कुल फ्री प्लेटफार्म है बल्कि...

सपना चौधरी का कातिल जोबन देख बूढ़े ताऊ में छाई जवानी, वीडियो देख दीवाने हुए लोग

हरयाणवी गाने पर तो पूरा हरियाणा, और एनसीआर झूमता है लेकिन जिस गाने पर...