देश में लगभग महामारी के मामले खत्म ही हो गए थे लेकिन एक बार फिर अचानक से संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। लोग ही नहीं बल्कि शासन प्रशासन भी इसको लेकर काफी चिंतित है। दिल्ली के पास स्थित हरियाणा के गुरुग्राम में एक महीने से अधिक समय के बाद महामारी के 129 मामले सामने आए हैं। यह संख्या ऐसे समय में ऊपर की ओर बढ़ी है जब हरियाणा सरकार ने मास्क पर अनिवार्य टैग हटा दिया है। यानी अब हरियाणा में मास्क पहनना अनिवार्य नहीं बल्कि वैकल्पिक है।
अब दिल्ली में भी मास्क को वैकल्पिक कर दिया गया है। मास्क का उपयोग न करने पर अब जुर्माने का प्रवाधान भी वापस ले लिया गया है और मास्क को जरूरी नहीं बल्कि वैकल्पिक बना दिया। यानी अब लोग अपनी मर्जी के अनुसार मास्क पहन सकते हैं।
गुरुग्राम में पिछली बार 100 का आंकड़ा पार करने का मामला 4 मार्च को आया था, जब 115 मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद, संख्या 100 से नीचे आ गई थी। हरियाणा ने 16 फरवरी को राज्य में सभी महामारी से संबंधित प्रतिबंध हटा दिए थे। हालांकि, सरकार ने भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क के इस्तेमाल की सलाह दी थी।
सोमवार को महामारी के दिल्ली में 137 ताजा मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर बढ़कर 2.7 प्रतिशत हो गई, जो कि पिछले दो महीनों में सबसे अधिक है। अचानक बढ़े महामारी के संक्रमण से राष्ट्रीय राजधानी में वायरस के दोबारा फैलने के बारे में चिंताएं पैदा हो गई हैं।
बता दें कि 5 फरवरी को दिल्ली में संक्रमण दर 2.87 प्रतिशत थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (Press Trust Of India) द्वारा केजरीवाल के हवाले से कहा गया कि अभी सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। अभी घबराने की कोई बड़ी वजह नहीं है। सरकार स्थिति के अनुसार सभी आवश्यक कदम उठाएगी।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…