Homeकुछ भीअब हरियाणा में Family ID से जुड़ेगा बिजली मीटर, उपभोक्ताओं को मिलेगा...

अब हरियाणा में Family ID से जुड़ेगा बिजली मीटर, उपभोक्ताओं को मिलेगा यह फायदा

Published on

हरियाणा में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए परिवार पहचान पत्र की अनिवार्यता को जरूरी किया गया है। अब बिजली निगम ने भी परिवार पहचान पत्र को बिजली मीटर से जोड़ने का कार्य शुरू किया है। इसके लिए निगम के उन कर्मियों की डयूटी लगाई गई है जो घर-घर जाकर मीटिर रीडिंग लेने का कार्य करते हैं। ये कर्मचारी बिल के लिए बिजली मीटर रीडिंग के साथ ही परिवार पहचान पत्र को बिजली मीटर से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इस कार्य के लिए मीटर रीडिंग मशीन में ऑप्शन दिया गया है। मशीन में परिवार पहचान पत्र की आईडी डालते ही परिवार का ब्यौरा आ जाता है और इसे तुरंत मीटर से जोड़ दिया जाता है। इसके बाद बिजली कनेक्शन को पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इसी के आधार पर बिजली निगम के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

परिवार पहचान पत्र को मीटर से जोड़ने के बाद बिजली कनेक्शन संबंधी जानकारी भी इसी पोर्टल से जोड़ी जाएगी। बिजली निगम परिवार पहचान पत्र से कनेक्शन जोड़ने के लिए डाटा अपडेट करने में जुट गया है। इसके लिए बिजली निगम की गठित टीमें घर-घर दस्तक दे रही हैं।

बिजली निगम परिवार पहचान पत्र से कनेक्शन जोड़ने के लिए डाटा अपडेट करने में जुटा हुआ है। निगम के कर्मचारी प्रत्येक कनेक्शन को आधार कार्ड व पीपीपी नंबर के सहारे बिजली निगम में डाटा अपडेट करने में लगे हैं जो सीधे फैमिली आईडी से जुड़ेगा। भविष्य में सरकार के पास इसी पोर्टल पर बिजली संबंधी डाटा भी उपलब्ध रहेगा।

योजनाओं के लिए पोर्टल डाटा काफी अहम

गर्मी व सर्दी में बिजली खपत को लेकर जब भी योजनाएं तैयार होंगी तो पोर्टल का डाटा काफी अहम होगा। बिजली चोरी का केस बना तो भी इसकी जानकारी आसानी से मिल पाएगी। किस परिवार के पास कितने बिजली कनेक्शन हैं यह जानकारी भी पोर्टल से मिल जाएगी। इसके साथ ही लोड की जानकारी भी इसी से बन पाएगी। सरकार बिजली की खपत का आंकलन इसी पोर्टल से कर लेगी। कुल कनेक्शनों की जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

घर घर जाकर जोड़ रहे कनेक्शन

बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता केडी बंसल ने बताया कि बिजली निगम की टीमें बिल के लिए जब मीटर रीडिंग लेने जा रही हैं तभी परिवार पहचान पत्र से बिजली कनेक्शन जोड़ने का काम कर रही है। मौके पर ही बिजली कनेक्शन से परिवार पहचान पत्र को जोड़ा जा रहा है। इसके बाद बिजली कनेक्शन को पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इसी के आधार पर बिजली निगम के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट व अन्य सुविधाएं दी जाएगी।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...