Categories: कुछ भी

AAP का वायदा: अगर हरियाणा में 2025 में बनी सरकार तो हर खेत को मिलेगा SYL का पानी

पंजाब में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाले आम आदमी पार्टी अब हरियाणा में अपना कदम रख रही है। हरियाणा के करनाल जिले में आम आदमी पार्टी का पहला उत्तरी जोन हरियाणा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। उत्तरी हरियाणा के साभिवकार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता मुख्यातिथि बनकर पहुंचे। इस दौरान अशोक तंवर व अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे। सांसद सुशील गुप्ता ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सांसद सुशील गुप्ता ने बताया कि हमें जिम्मेदारी सौंपी गई है कि हरियाणा में संगठन को इतना मजबूत बनाना है कि चाहे आंधी आए-तूफान आए कोई भी विपक्षी दल हिला ना पाए।

उन्होंने कहा कि मैं SYL पर स्पष्ट बता दूं कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की बात नहीं है। हरियाणा में भाजपा की सरकार है, केंद्र में बीजेपी की सरकार है। वैसे तो कैप्टन भी भाजपा का आदमी था। 2024 में हमारी सरकार आ रही ह।. 2025 में हम करके दिखाएंगे। ये वायदा नहीं बल्कि गारंटी है।

अशोक तंवर ने कहा कि अगले दो से तीन महीने में संगठन तैयार किया जाएगा। हिंदुस्तान की आर्मी तैयार होगी। जब सेना तैयार हो जाए तो उसको चीन से लड़वा लो, पाकिस्तान से लड़वा लो। आम आदमी के संगठन में हम सब खड़े हुए हैं।

यदि आज हमने ये एक्सरसाइज कर ली तो विधानसभा की 90 की 90 सीटें जीतेंगे। इसमें गांव शहर का सामाजिक ताना-बाना मजबूत होगा। इसमें ऐसा नहीं होगा कि हम अपने रिश्तेदारों व अन्य लोगों को जोड़ दें।

उन्होंने कहा कि पंजाब में देखा, जो कई कई दशक से काबिज थे, वो कहां गए। दिल्ली में यहीं हुआ था और अब हरियाणा में भी यही होगा। अपना-अपना टैलेंट दिखाओ और आगे बढ़ते जाओ। वहीं अनुराग ढांडा ने कहा कि अब तक हम जो कर रहे थे वो नहीं करना है। अब हमें पहले विधानसभा का नाम लिखना है। इसके बाद गांव का नाम लिखना है फिर मोबाइल नंबर लिखना है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा…

4 months ago

Haryana में इन लोगो को मिलेंगे E-Smart Card, रोडवेज में कर सकेंगे Free यात्रा, जाने पूरी खबर

लोगों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती है कि गरीब लोगों…

4 months ago