Homeकुछ भीहरियाणा के इस जिले में बनने वाली है एशिया की सबसे बड़ी...

हरियाणा के इस जिले में बनने वाली है एशिया की सबसे बड़ी फल व सब्जी मंडी, जोरों शोरों से चल रहा काम

Published on

हरियाणा में लगातार नए-नए प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है। प्रदेश की सड़कों के साथ-साथ सरकार किसानों के लिए भी कई योजनाएं चला रही है। सरकार लगातार किसानों की समस्याओं को हल करने में जुटी हुई है। किसानों को उनकी फसलों का फल सब्जियों का सही दाम मिले इसके लिए वह लगातार प्रयत्न कर रहे हैं। अभी हाल ही में एक जानकारी मिली है, जिसमें बताया गया है कि हरियाणा में देश और एशिया की सबसे बड़ी फल व सब्जी मंडी बनने वाली है। इसके लिए अधिकारियों ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं और अब इस मंडी को बनाने का काम अब तेज गति से चल रहा है।

बता दें कि यह सब्जी मंडी हरियाणा के सोनीपत में बनने वाली है कहा जा रहा है कि यह मंडी अपने निर्धारित समय से 6 महीने पहले ही बनकर तैयार हो जाएगी और यह जानकारी खुद हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने दी है। सरकार का यह फैसला किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।

मुख्य सचिव ने बताया की अब सोनीपत में एशिया और देश की सबसे बड़ी फल व सब्जी मंडी स्थापित की जाएगी संजीव कौशल के अनुसार इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट गन्नौर सोनीपत देश की ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे बड़ी फल व सब्जी मंडी होने वाली है। इस प्रोजेक्ट के बारे में मंडल बोर्ड की अध्यक्षता के दौरान चर्चा की गई। इसके अलावा अधिकारियों को भी इस संबंध में कई निर्देश जारी किए गए हैं।

इस बैठक में संजीव कौशल ने अधिकारियों को ये भी कहा है मार्केट में किसानों और एफ़पीओस के लिए ज्यादा से ज्यादा जगह उपलब्ध कराई जाए। वहीं उनके मुताबिक प्री इंजीनियरिंग और स्टील स्ट्रक्चर की गुणवत्ता भी नीति आयोग और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार ही बनाई जानी है। इसके अलावा भी बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई है।

समय से पहले ही तैयार हो सकती है यह मंडी

बता दें कि 30 महीनों में इस मंडी को बनाया जाना था लेकिन अब 6 महीने पहले ही इस मंडी को बनाकर तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है। यह प्रोजेक्ट 554 एकड़ भूमि पर पूरा किया जाएगा। वही मुख्य सचिव ने इस बात का भी विश्वास दिलाया कि निर्धारित समय में ही इस परियोजना को पूरा कर दिया जाएगा। प्री बिड मीटिंग के बाद 30 अप्रैल को इसके लिए निविदाएँ खोली जा सकती हैं।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...