हरियाणा सरकार परिवहन निगम को सुगम बनाने के लिए कई प्रयास कर रही है। परिवहन सुगम होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। वैसे तो हरियाणा में कई बड़ी बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं जिसके बाद यहां के लोगों को रोजगार मिल रहा है। अब हरियाणा में एक और बड़ी कंपनी अपनी फैक्ट्री लगाने वाली है। फैक्ट्री लगाने से आस-पास के लोगों का खूब फायदा होगा। रोजगार के लिए लोगों को कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं होगी।
अब इनको अपने ही शहर में आसानी से रोजगार मिलेगा। इस फैक्ट्री के लिए सरकार की तरफ से भी मंजूरी दे दी गई है। ऐसे ये खबर लोगों के फायदेमंद साबित हो सकती है।

आपको बता दें कि यह फैक्ट्री हरियाणा के पलवल में JBM कंपनी द्वारा लगाई जा रही है। 80 एकड़ में यह कंपनी स्थापित होगी। इसमें इलेक्ट्रिक बसों का निर्माण किया जाएगा। इसे सरकार ने भी मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट पर करोड़ों रुपए खर्च होने वाले हैं।

अनुमान है कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब 657 करोड़ का खर्च आ सकता है। इसके अलावा कई अन्य प्रोजेक्ट को भी सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इलेक्ट्रिक बस फैक्ट्री के अलावा पॉलीफिल्म्स बनाने के लिए भी मंजूरी दी गई है जिसे बनाने में 625 करोड़ की लागत आने वाली है।

अब हरियाणा में बड़े-बड़े उद्योगों को राज्य सरकार की एंटरप्राइज़ एंड एम्पलॉयमेंट प्रोमोशन पॉलिसी के तहत कई तरह की छूट भी दी जाएगी। डिप्टी सीएम के अनुसार हाल ही में एनरिच एग्रो नाम की कंपनी का प्रोक्योरमेंट भी खत्म होने वाला था लेकिन अब उसे एक साल के लिए बढ़ा भी दिया गया है।