हरियाणा: इस दिन जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, बोर्ड अध्यक्ष ने दिए संकेत

हरियाणा के बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर। जल्दी ही बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित किया जायेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि जून के पहले हफ्ते में रिजल्ट जारी हो सकते हैं। यह जानकारी बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा के चेयरमैन की तरफ से दी गई है। 28 अप्रैल से दोनों कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। साथ ही दोनों कक्षाओं का रिजल्ट जून के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने यह जानकारी साझा की है।

उन्होंने आगे बताया कि 28 अप्रैल से दोबारा 12वीं कक्षा की निरस्त परीक्षा कराई जाएगी। शनिवार को बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह, निरीक्षण दस्तां प्रभारी कृष्ण कुमार, सदस्य सुरेश वर्मा ने सरसौद बिचपड़ी परीक्षा केंद्र और बरवाला के परीक्षा केंद्र जाहजपुल का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने पाया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा कराई जा रही है। जब बोर्ड अध्यक्ष से दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 30 मार्च से लेकर 27 अप्रैल तक परीक्षाएं चलेंगी।

28 अप्रैल को रद्द हुई 12वीं की परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के 109 केंद्रों पर मूल्यांकन का काम शुरू किया जाएगा। कक्षा दसवीं के लिए 70 और कक्षा 12वीं के लिए 39 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि जून के दूसरे सप्ताह तक परिणाम घोषित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। शिक्षा विभाग इसको लेकर पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार नकल मुक्त परीक्षा कराने पर जोर दिया गया है और इसका असर भी साफ दिख रहा है। इस बार नकल के काम मामले सामने आए हैं।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago