Homeकुछ भीAAP की नजर अब हरियाणा पर, पार्टी में शामिल होने वाले हैं...

AAP की नजर अब हरियाणा पर, पार्टी में शामिल होने वाले हैं राव इंदरजीत, अशोक तंवर ने दिए संकेत

Published on

पंजाब में अपना परचम लहराने वाली आम आदमी पार्टी की नजर अब हरियाणा पर है। पूर्ण बहुमत के साथ AAP ने अब पंजाब में गद्दी संभाल ली है। अपनी जीत का लोहा मनवाने वाली AAP अब हरियाणा में आने की तैयारी में है। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और हाल ही में TMC में शामिल होने वाले अशोक तंवर ने अब AAP ज्वाइन कर ली है। अहीरवाल क्षेत्र की नांगल विधानसभा पहुंचे अशोक तंवर ने कहा कि जितने भी अच्छे लोग हैं वो आम आदमी पार्टी के हैं। आम आदमी पार्टी ने बड़े बड़े दिग्गजों का पंजाब से सफाया कर दिया है। ये तो सफाई अभियान है जो देश में चल रहा है।

राव इंद्रजीत के आम आदमी पार्टी में आने की संभावना पर सवाल किया गया तो तंवर ने कहा कि जो भी लोग अच्छे हैं वो आम आदमी पार्टी के हैं। पंजाब के सरकार बनने के बाद हरियाणा के लिए पानी नहीं देने पर उन्होंने कहा कि जब हम हरियाणा में आयेंगे तब संवाद, बातचीत करके इस मुद्दे का हल करेंगे।

इस समय भारतीय जनता पार्टी ने तनाव का माहौल पैदा कर रखा है। महंगाई आसमान छू रही है। BJP पूंजीपतियों का भला कर रही है और गरीबों को लूट रही है। वहीं पार्टी बदलने के सवाल पर अशोक ने कहा कि वे न तो गलत जगह बर्दाश्त करेंगे और न ही गलत जगह रहेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी बड़ा जनादेश हासिल करेगी।

पदों की नहीं संघर्ष की है कद्र

प्रदेश अध्यक्ष बनने के सवाल पर तंवर ने कहा कि यह प्लेटफार्म आम आदमी की लड़ाई लड़ने का एक प्लेटफार्म है। यहां पदों की नहीं बल्कि संघर्ष की कद्र की जाती है जो भी संघर्ष करेगा उसे ही अध्यक्ष बनाया जाएगा।

मौजूदा सरकार पर लगाए आरोप

अशोक तंवर में सीएम खट्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने हरियाणा का इतना बुरा हाल कर दिया है जितना पहले कभी नहीं था।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...