Homeकुछ भीसरसों से दुगनी कीमत में बिक रही यह फसल, किसानों को MSP...

सरसों से दुगनी कीमत में बिक रही यह फसल, किसानों को MSP से भी मिल रहा ज्यादा भाव

Published on

सरसों के बाद अब जौ की फसल भी पूरे जौहर दिखा रही हैं और किसानों के चेहरों पर खुशी लाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग की वजह से जौ का आयात बंद होने के कारण बीयर फैक्ट्रियों में जौ की सप्लाई कम हो गई है। जिसके चलते किसानों को जौ का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी (MSP) से दोगुना मिल रहा है। निकट भविष्य में माल्ट की कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे बीयर के दामों में वृद्धि होना निश्चित है।

बता दें कि सरकार ने जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1635 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया हुआ है। लेकिन खुले बाजार में यह तीन हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रही हैं। लगभग दोगुना भाव मिलने की खुशी किसानों के चेहरों पर अलग ही नजर आ रही है।

हालांकि रेवाड़ी ज़िले में जौ का रकबा कम ही है क्योंकि किसान सरसों और गेहूं की खेती को ही ज्यादा तवज्जो देते हैं। जौ की फसल के भाव में तेजी की वजह रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई को माना जा रहा है।

यूक्रेन जौ की फसल का बड़ा उत्पादक देश है और वहां से जौ काफी मात्रा में आयात होता था। लेकिन आयात प्रभावित होने के कारण अब देशी जौ की डिमांड बढ़ गई है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में जौ की कीमत में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।

बता दें कि सरसों की फसल ने भी इसी तरह किसानों की मौज की हुई है। सरकार ने सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी 5050 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया हुआ है लेकिन खुले बाजार में सरसों 7000 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रही हैं। सरसों तेल की डिमांड बढ़ जाने की वजह से सरसों के भाव में तेजी दर्ज की जा रही है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...