फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 ने आभूषण चोरी करने वाले एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210501-WA0036.jpg?resize=696%2C690&ssl=1)
आरोपी की पहचान केशव उर्फ विनोद निवासी जिला मथुरा यूपी हाल निवासी पर्वतीय कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद के रूप में हुई है।
प्रभारी क्राइम ब्रांच 48 ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/05/images-2021-05-01T194634.465.jpeg?resize=400%2C253&ssl=1)
आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला थाना सारण में दर्ज है। आरोपी ने दिनांक 10 अप्रैल 2021 को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें आरोपी ने आभूषण चोरी किए थे।
पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसकी नौकरी छूट गई थी और पैसों की जरूरत थी जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/05/images-2021-05-01T194657.512.jpeg?resize=630%2C360&ssl=1)
पुलिस ने आरोपी से 1 सोने की चेन, 1 सोने का लॉकेट, 2 सोने की अंगूठी, और 2 सोने की झुमकी बरामद कर ली है।आज आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।