Homeकुछ भीअगर आप भी परेशान है AC के ज्यादा बिल से तो जान...

अगर आप भी परेशान है AC के ज्यादा बिल से तो जान लीजिए यह 5 टिप्स, बिजली बिल में मिलेगी राहत

Published on

इस समय भारत में जिस तरह लोगों को गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है वैसे में जाहिर है कि लोगों को AC की ठंडी हवा में बैठने से बहुत सकून मिलता है। लेकिन ज्यादा बिल आने के डर से लोग AC चलाने में कंजूसी करते हैं और अपना बिल बचाते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए 5 ऐसे टिप्स लाए हैं जिससे आप दिल खोलकर AC चला सकते हैं, और आपका बिजली का बिल भी कम आएगा।

अब वो 5 टिप्स क्या है यह तो आपको आगे आर्टिकल में ही पता लगेगा, तो आइए जानते हैं-

समय पर करवाएं सर्विस

यह बात तो खैर सब जानते होंगे की एयर कंडीशनर की सर्विस समय-समय पर करवाते रहना चाहिए। सर्विस के सही समय की बात करें तो यह हर मौसम की शुरुआत या साल में एक बार होता है।

सर्विस के दौरान, AC के कॉइल साफ किए जाते हैं। इसी के साथ इसमें वोल्टेज कनेक्शन और कूलेंट स्तर की भी जांच की जाती है। अगर आप समय-समय पर सर्विसिंग कराते हैं तो यह आपके AC को नया जैसा रखती है और बिजली की खपत को भी कम करती हैं।

ध्यान रहे बिल्कुल भी ना हो लीकेज 

लीकेज की समस्या ज्यादातर विंडो AC के साथ ही होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कभी-कभी, AC और खिड़की के फ्रेम के बीच कुछ गैप रह जाता है। जिससे AC की कूलिंग को नुकसान पहुंचाता है। अगर आपके AC में भी यह समस्या है तो आप इसे mSeal जैसे सीलेंट से सील कर सकते हैं।

टाइमर सेट करें

हम में से कई लोग बिजली बचाने के लिए लगातार AC को बंद और स्विच ऑन करते रहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। आप इसके लिए एक टाइमर सेट कर सकते हैं जो कुछ देर में अपने आप एसी बंद कर देता है।

कट-ऑफ टेंपरेचर पर चलाएं AC

आपको हमेशा AC को कट-ऑफ टेंपरेचर पर ही रखना चाहिए। इसका मतलब है कि जैसे ही आपके रूम का टेंपरेचर सामान्य या कूल हो जाता है तो AC अपने आप ही ऑफ हो जाता है।

एयर फिल्टर को हमेशा रखें साफ

AC में एयर फिल्टर का काम एचवीएसी सिस्टम से धूल को बाहर रखना है, ताकि AC अच्छे से काम कर सके। लेकिन इसके कारण एयर फिल्टर काफी गंदा हो जाता है। इसलिए समय-समय पर इसे साफ करते रहना चाहिए।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...