Categories: कुछ भी

युवाओं के लिए मिसाल बने हरियाणा के जगत सिंह, बुढ़ापे में जीत रहे एक के बाद एक मेडल

हुनर दिखाने की कोई उम्र नहीं होती है और अगर व्यक्ति में काबिलियत है तो उसे किसी भी समय पर प्रदर्शित किया जा सकता है। इसकी ताजा बानगी पेश कर रहे हैं, रोहतक की हनुमान कालोनी के निवासी 69 वर्षीय रिटायर्ड इंस्पेक्टर जगत सिंह। जो न केवल बुजुर्ग बल्कि अपने प्रदर्शन से युवाओं के लिए भी मिसाल पेश कर रहे हैं।

मूल रूप से रोहतक जिले के गांव मोखरा निवासी जगत सिंह साल 2011 में हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने फिटनेस की ओर ध्यान दिया और खेल मैदान का रुख किया।

रिटायरमेंट के बाद से ही मास्टर एथलीट जगत सिंह अब तक लगभग 400 मेडल जीत चुके हैं। हरियाणा ही नहीं बल्कि नेशनल व इंटरनेशनल लेवल पर भी मास्टर एथलीट्स मुकाबलों में उन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया है।

12 साल से नहीं हुए हैं बीमार

देश-प्रदेश के लिए ढेरों मेडल जीतने वाले जगत सिंह ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद उन्होंने खेल मैदान पर अभ्यास करना शुरू कर दिया। जिसका फायदा यह हुआ हैं कि वो पिछले 12 साल से कभी बीमार नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि वो सामान्य भोजन करना ही पसंद करते हैं। वे युवाओं को भी खेल मैदान पर जाकर प्रैक्टिस करने के लिए प्रेरित करते हैं।

नेशनल चैंपियनशिप में जीते 5 मेडल

मास्टर एथलीट जगत सिंह ने हाल ही में 27 अप्रैल से 1 मई तक तमिलनाडु में हुई मास्टर एथलीट चैंपियनशिप में 5 मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन करने का काम किया है। जगत सिंह ने 300 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल, 400 मीटर रिले दौड़ में गोल्ड मेडल, 1600 मीटर रिले दौड़ में गोल्ड मेडल, 400 मीटर दौड़ में रजत व 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago