Categories: कुछ भी

जल्दी ही हरियाणा में बनेगा यह सबसे लंबा पुल, आसान सफर और जाम से भी मिलेगा छुटकारा

हरियाणा में अलग अलग जगह पर सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है जिससे लोगों को सफर करने में आसानी हो। इसके साथ ही जनता को जाम से भी छुटकारा मिलेगा। वहीं अब हरियाणा में एक और नये पुल का काम तेजी से चल रहा है जो जल्द ही बनकर तैयार भी होने वाला है। मेरठ-करनाल हाइवे पर बिड़ौली के पास यमुना नदी पर ही दो लेन के पुल का निर्माण भी  किया जा रहा है।

इस पुल की लंबाई 498 मीटर तक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस पुल के लिए गार्डर रखने का काम भी शुरू कर दिया गया है जो लगभग पूरा भी हो चुका है। जल्द ही इस पुल को आम लोगों के लिए खोला भी जाएगा जिससे लोगों के लिए सफर करना आसान हो जाएगा और जाम से भी छुटकारा मिलेगा।

जबकि मेरठ करनाल सड़क पहले सात मीटर चौड़ी थी। वहीं यहाँ पर भी दो लेन का पुल पहले से ही बना भी हुआ है। 2015 में इस सड़क को स्टेट हाइवे भी बना दिया गया था। 2017 तक इसका निर्माण कार्य भी  पूरा हुआ था।

वहीं इसके बाद ये मार्ग एनएचएआई को सौंप दिया गया था। एनएचएआई ने ही केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा था और इसके लिए मंजूरी भी दे दी गई थी। जिसके बाद ही इस काम को शुरू भी किया गया है।

जानकारी के अनुसार अभी तक इस पुल का 85 प्रतिशत का काम पूरा हो चुका है। वहीं इसकी कुल लंबाई 498 मीटर है। इस पुल के लिए कुल 52 गार्डर रखे जाने हैं और अभी तक 44 रखे जा चुके हैं। इसके बाद इस पर लेंटर डालने का काम शुरू किया जाएगा। पुल के बनने के बाद लोगों को काफी लाभ मिलने वाला है।

इसके निर्माण के बाद से लोगों का सफर तो आसान होगा ही साथ ही जाम से भी छुटकारा मिलेगा। जल्द ही यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इस पुल का काम पूरा करने में 8 महीने का समय लगने वाला है। ऐसे में 2023 की शुरुआत में ही इस पुल को आम लोगों के लिए खोला भी जा सकता है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago