Homeकुछ भीहरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब इन गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब इन गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को भी मिलेगी पेंशन

Published on

हरियाणा में आमजन को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाने के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विजन को उस समय मूर्तरूप मिला जब अंबाला छावनी (Ambala Cantt) में ‘अटल कैंसर केयर केंद्र’ (Atal Cancer Care Center) को आज जनता को समर्पित कर दिया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने सोमवार को इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सांसद रतन लाल कटारिया और अन्य कैबिनेट मंत्री व अधिकारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज का यह अवसर गौरव का दिन है कि स्वास्थ्य की दृष्टि से इतनी बड़ी सौगात राज्य को मिली है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में आधुनिक तकनीक से कैंसर मरीजों का इलाज होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के साथ-साथ हरियाणा सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा बीड़ा उठाया है। झज्जर के बाढ़सा में कैंसर का एम्स बना है। यह सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल है, यहां भी कैंसर के मरीजों को जीवनदान देने का काम किया जा रहा है।

इस अवसर पर हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा की तकनीक के साथ मिलकर हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है और हरियाणा डिजिटलीकरण के मामले में देश के राज्यों के लिए एक मिसाल बना है।

कैंसर केयर केंद्र से हरियाणा के साथ पड़ोसी राज्यों के मरीजों को लाभ

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में हर साल कैंसर के करीब 28 हजार मरीज आते हैं। अब स्वासस्य् स  तकनीकी की मदद से उनकी जान बचाई जा सकती है। अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में स्थापित किए गए ‘अटल कैंसर केयर केंद्र’ से हरियाणा ही नहीं पड़ोसी राज्य जैसे पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड आदि के कैंसर रोगियों को भी सुलभ, सस्ती और व्यापक उपचार मिलने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया अर्थात सभी सुखी हों, सभी रोगमुक्त रहें, इस विचार के साथ हम चल रहे हैं।

अटल कैंसर केयर केंद्र में अटेंडेंट्स के लिए बनेगा हॉस्टल

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अत्याधुनिक केंद्र के साथ मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट की सुविधा के लिए 100 लोगों की क्षमता का हॉस्टल भी बनाया जाएगा ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे भी किसी प्रकार की जरूरत होगी तो उसके लिए भी तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि इस अत्याधुनिक केंद्र में कैंसर के संपूर्ण इलाज के लिए दुनिया की नवीनतम तकनीक वाली केवल दो मशीनें पॉसिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी और सिंगल फोटॉन एमिशन टोमोग्राफी लगाई जानी है, जिनकी लागत 34 करोड़ रुपये है।

गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को मिलेगी पेंशन

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि स्टेेज थ्री और फोर के कैंसर मरीजों को हरियाणा सरकार द्वारा ढाई हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।  इसके साथ ही थैलेसिमिया और हीमोफीलिया के मरीजों के लिए भी पेंशन की व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा एड्स के रोगियों को पहले से ही पेंशन दी जा रही है।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...