Categories: कुछ भी

हरियाणा से महज कुछ ही दूरी पर हैं यह 5 शानदार टूरिस्ट प्लेस, खर्च भी आयेगा बहुत कम

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास अपने लिए वक्त ही नहीं है। लोग अपने कामों में इतने व्यस्त हो गए हैं कि खुद के लिए समय ही नहीं निकाल पा रहे। खासकर शहरों में रहने वाले लोग अपने लिए समय ही नहीं निकाल पा रहे। बात करें दिल्ली एनसीआर और फरीदाबाद की तो यहां हमेशा लोग अपने कामों में ही व्यस्त रहते हैं। अगर वे कहीं घूमना भी चाहते हैं तो दूर और अधिक खर्च की वजह से नहीं जाते।

ऐसे में हम आपको फरीदाबाद से महज कुछ ही दूर स्थित टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे जहां आपको इस भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा सुकून और शांति मिलेगी।

ये सभी टूरिस्ट प्लेस इंडस्ट्रीयल हब (फरीदाबाद) से कुछ ही दूरी पर हैं। यहां आपका ज्यादा खर्चा भी होगा और आप आराम से प्रकृति का आनंद उठा सकते हैं।

1. पंगोट, उत्तराखंड (Pangoot, Uttrakhand)

उत्तराखंड में पंगोट नाम की एक जगह है जो फरीदाबाद से ज्यादा दूर नहीं है। अगर आप इस भीषण गर्मी से बचने के लिए नैनीताल जाने का सोच रहे हैं तो आप पंगोट भी जा सकते हैं। यह नैनीताल से मात्र 40 मिनट की दूरी पर है। कई तरह के पक्षी आपको यहां देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही यहां का माहौल भी काफी शांत है। फरीदाबाद से यह जगह 322 किमी दूरी पर है। यहां पहुंचने में करीब 7 घंटे का समय लग जाता है।

2. अलवर, राजस्थान (Alwar, Rajasthan)

अगर आपको इतिहास से जुड़ी चीजें पसंद है तो आप एक बार राजस्थान के अलवर भी घूमने जा सकते हैं। इस जगह पर आपको इतिहास से जुड़े काफी चीज़े देखने को मिलेगी। यहां आपको कई अलग-अलग किले भी देखने को मिलेंगे और जिनकी कहानी भी काफी दिलचस्प है। फरीदाबाद से इस जगह पर करीब 3 घंटे में ही पहुंचा जा सकता है और यह शहर से महज 151 किलोमीटर दूर है।

3. शोघी, हिमाचल प्रदेश (Shoghi, Himachal Pradesh)

शोघी हिल स्टेशन भी फरीदाबाद से ज्यादा दूर नहीं है। ये हिमाचल प्रदेश में स्थित है और यहां का वातावरण भी काफी साफ और अच्छा है। मौसम भी यहां काफी अच्छा रहता है। फरीदाबाद से यह जगह 369.6 किमी की दूरी पर है और यहां पहुंचने में करीब 8 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा भी यहां कई सुविधाएं भी मौजूद हैं जिससे पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

4. कनाताल, उत्तराखंड (Kanatal, Uttrakhand)

कनाताल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। यह टूरिस्ट प्लेस उत्तराखंड में है और फरीदाबाद से ज्यादा दूर नहीं है। यहां आपको बर्फ से ढके पहाड़ और भी बहुत सारी चीज़ें देखने को मिलेंगी। यह जगह फरीदाबाद से 332 किलोमीटर दूर है और यहां पहुंचने में लगभग 7 घंटे का समय लगता है। अक्टूबर से जून के समय में यहां जाना बेहद ही खास हो सकता है।

5. आभानेरी, राजस्थान (Abhaneri, Rajasthan)

आभानेरी भी घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है। फरीदाबाद के पास घूमने के लिहाज से यह बेहद खास है। यहां आपको इतिहास से जुड़ी कई चीज़े देखने को मिलेंगी। फरीदाबाद से ये जगह करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर है और यहां पहुंचने में मात्र 4 घंटे का ही समय लगता है।

इन सभी टूरिस्ट प्लेस पर जाने में समय तो कम लगेगा ही साथ ही खर्च भी कम आएगा। इसलिए यदि आप गर्मियों की छुट्टी में किसी पर्यटन स्थल पर घूमने की सोच रहे हैं तो इनमे से किसी भी जगह पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इन स्थानों पर आप काम खर्च में प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।

Rajni Thakur

Recent Posts

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा…

4 months ago

Haryana में इन लोगो को मिलेंगे E-Smart Card, रोडवेज में कर सकेंगे Free यात्रा, जाने पूरी खबर

लोगों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती है कि गरीब लोगों…

4 months ago