Categories: कुछ भी

हरियाणा में एक के बाद एक हो रही बड़ी कंपनियों की एंट्री, यहां बनेगा एशिया का सबसे बड़ा वेयरहाउस

हरियाणा में धीरे धीरे औद्योगिकीकरण का विकास होता जा रहा है। हाल ही में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी इस बारे में काफी कुछ बताया है। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में औद्योगिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में कई बड़ी बड़ी कंपनियां भी अपने प्लांट शुरू करने पर काम कर रही हैं। उनके मुताबिक अब प्रदेश में कई बड़ी कंपनियां अपने प्लांट स्थापित करेंगी जिससे लाखों युवाओं को भी रोजगार मिलने वाला है।

मारुति (Maruti Suzuki), एएलटी (ALT) जैसी बड़ी कंपनियों का नाम भी शामिल है। वहीं कई कंपनियों के प्लांट पर तो काम भी शुरू कर दिया गया है। अब प्रदेश में एक और मल्टी नेशनल कंपनी अपना प्लांट लगाने वाली है। इससे बेरोजगार युवाओं को नौकरी का अवसर प्राप्त होगा।

बता दें कि प्रदेश सरकार की तरफ से सोनीपत के खरखौदा में मारुति को प्लांट लगाने की इजाजत दे दी गई है। यहां मारुति कंपनी अपने दो प्लांट स्थापित करने वाली हैं जिसमें 800 एकड़ में कार बनाने और 100 एकड़ में मोटरसाइकिल बनाने का प्लांट स्थापित किया जाना है।

ये जमीन सरकार ने 2 करोड़ 96 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से ही दी है। वहीं मारुति कंपनी जब पूरा पैसा सरकार को दे देगी तो जमीन भी कंपनी को दे दी जाएगी।

लोगों को मिलेगा रोजगार

वहीं इसके अलावा भी कई कंपनी अपने प्लांट स्थापित करेंगी जिससे लोगों को रोजगरा भी मिल सकेगा। सोहना आईएमटी में भी एएलटी समूह के द्वारा बैटरी उत्पादन के लिए प्लांट शुरू किया जाना है। इस प्लांट का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा।

वहीं इससे भी करीब 8 हज़ार युवाओं को रोजगार मिलना आसान हो जाएगा। झज्जर ज़िले में भी सीमेंट की दो फैक्ट्री लगाई जानी है इसके लिए भी अब सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई है।वहीं पानीपत में भी ग्लासिक पेंट्स को 80 एकड़ जमीन दी गई है।

कई अन्य जगहों पर भी स्थापित होंगे प्लांट

बताया जा रहा है कि हरियाणा के मानेसर में फ्लिपकार्ट कंपनी भी एशिया का सबसे बड़ा वेयरहाउस बनाने जा रही है। ये वेयरहाउस सात मंजिला होगा और इसमें भी कई आधुनिक सुविधाएं दी जाने वाली हैं। जानकारी के अनुसार इससे भी 12 हजार युवाओं को रोजगार मिलने वाला है।

गुरुग्राम में भी द्वारका एक्सप्रेसवे के पास 25 एकड़ जमीन पर हैलीहब बनाया जाने वाला है। बताया जा रहा है कि इससे मेडिकल सेवाओं, बिजनेस गतिविधि और चारधाम यात्रा में भी काफी सुविधाएं मिलने वाली हैं। वहीं इससे भी कई लोगों को रोजगरा मिलने वाला है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago