Categories: कुछ भी

हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, अब रोबोट करेंगे बम डिफ्यूज, सरकार ने लिया यह निर्णय

इंसानों को बम डिफ्यूज करते तो आपने कई बार देखा होगा। लेकिन आज हम आपको हरियाणा की एक ऐसी उपलब्धि बताएंगे जिसे सुन आपको भी बहुत गर्व होगा। बता दें कि देश में पहली बार हरियाणा में रोबोट से बम को निष्क्रिय किया गया है। प्रदेश सरकार की तरफ से आतंकवाद विरोधी दस्ता गठित करने का भी निर्णय लिया गया है। सरकार व प्रशासन प्रदेश में शांति बनाये रखने के लिए हमेशा चौकन्ना है।

यह बातें रोहतक में जिला लोक सम्पर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक के उपरांत गृहमंत्री अनिल विज ने प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कही थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में डॉक्टरों की कमी के संदर्भ में कहा कि सरकार द्वारा डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 1252 डॉक्टरों को शीघ्र ही तैनाती दी जायेगी। सरकार का हमेशा यह प्रयास रहता है कि प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर व अन्य स्टाफ की कमी को पूरा किया जाये।

गृहमंत्री ने कानून व्यवस्था के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न के बारे में कहा कि सरकार पूरी तरह चौकना है तथा प्रशासन को मुस्तैद रखा गया है ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी भवनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे तथा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से भी सामर्थ्य अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने का आह्वान किया गया है।

उन्होंने धार्मिक स्थलों पर लगाये गए लाउड स्पीकरों के बारे में पूछे गए प्रश्न के संदर्भ में कहा कि लाउड स्पीकर के प्रयोग के लिए बनाये गए नियमों का सख्ती से पालन किया जायेगा। इस अवसर पर उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार , पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा सहित सभी विभागों के उच्चाधिकारी एवं समिति के मनोनीत सदस्य मौजूद रहे।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago