Categories: कुछ भी

हरियाणा के इन युवकों को CM की रैली में जाना पड़ा भारी, जान बचाने के लिए नहर में कूदे, लापता

हथियारों से लैस हमलावरों से जान बचाने के लिए यमुना नहर में कूदे पांच युवक पानी में बह गए। वहीं पांच अन्य युवकों ने मौके से भागकर जान बचाई। हमलावर युवकों की गाड़ी को तोड़कर फरार हो गए। घटना रविवार शाम की है और रात तक पानी में बहे युवकों का पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हमले का कारण रंजिश बताया जा रहा है। यमुनानगर के जगाधरी अनाज मंडी में हुई मुख्यमंत्री की रैली से लौट रहे शांति कॉलोनी निवासी 10 युवक अपनी कार रोककर बूड़िया घाट पर नहाने के लिए रुके थे।

इसी दौरान बाइकों पर सवार 30 से 35 युवक वहां पहुंचे। सभी के हाथ में लोहे के रॉड, पाइप और डंडे थे। हमलावरों ने घाट पर नहा रहे युवकों के साथ गाली-गलौज किया और हमला बोल दिया। हमलावरों से घिरे देख साहिल, सन्नी, निखिल, अल्लाउद्दीन और उसके चाचा के लड़के सुलेमान नहर में कूद गए।

पांचों युवकों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था। इस कारण सभी डूबकर लापता हो गए। दीपक, साहिल, शौकीन, अमन और ईशु ने भागकर जान बचाई। युवकों की कार को क्षतिग्रस्त कर हमलावर अपनी बाइकों पर बैठकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर डीएसपी सुभाष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

गोताखोरों की मदद से युवकों की नहर में काफी तलाश की लेकिन रात तक उनका सुराग नहीं लग सका है। सुलेमान के पिता मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि अल्लाउद्दीन का 2020 से ही यमुनानगर के सन्नी के साथ विवाद चल रहा है। यही कारण है कि सन्नी ने अन्य युवकों के साथ हमला किया है।

मुश्किल हुआ युवकों को तलाशना

गोताखोर राजीव ने बताया कि डीएसपी ने फोन पर सूचना दी थी कि नहर में पांच युवक डूब गए हैं। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे लेकिन काफी तलाश के बाद भी युवकों का सुराग नहीं लग पाया है। नहर के अंदर काफी झाड़ियां और पेड़ गिरे होने के कारण युवकों को तलाशने में काफी दिक्कत आ रही है।

बूड़िया थाना प्रभारी लज्जा राम के अनुसार सूचना मिली थी कि कुछ युवक नहर में डूब गए हैं। मौके पर क्षतिग्रस्त कार बरामद हुई है, जिससे लग रहा है कि युवकों पर हमला किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago