Homeकुछ भी2 साल बाद खुला हरियाणा का यह चिड़ियाघर, सफेद हिरण से लेकर...

2 साल बाद खुला हरियाणा का यह चिड़ियाघर, सफेद हिरण से लेकर देखने को मिलेंगे यह आकर्षक पशु-पक्षी

Published on

महामारी और लॉकडाउन की वजह से लोगों को घर में बंद रहने को मजबूर होना पड़ा था। सभी पर्यटन स्थलों को भी बंद कर दिया गया था। लेकिन जैसे जैसे महामारी का असर खत्म होता गया वैसे वैसे सभी पर्यटन स्थलों को धीरे धीरे फिर से खोला जा रहा है। अब हरियाणा के रोहतक का चिड़ियाघर भी जनता के लिए दो साल बाद यह खुला है। इन दो सालों में चिड़ियाघर का कुनबा भी बढ़ गया है। अब यहां लोगों को सफेद हिरन और शुतुरमुर्ग भी देखने को मिलेंगे। यहां दो पिंजरे बनकर तैयार हैं, जिसमें शेर व भालू का जोड़ा लाने की तैयारी है। शनिवार को सबसे पहले दर्शक सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल बने। उन्होंने टिकट खरीदा और पूरे चिड़ियाघर में घूमे। साथ ही व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

जू (Zoo) में उन्होंने लोगों के बैठने की व्यवस्था के लिए 10 बैंच लगवाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। सफाई व्यवस्था के लिए उन्होंने चिड़ियाघर को दो कूड़ा गाड़ी देने का वादा किया।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि एक गाड़ी नगर निगम की रोजाना यहां आएगी और कूड़ा उठाकर जाएगी। बता दें कि वह किसी काम से तिलियार लेक आए थे, इस दौरान उनकी चिड़ियाघर देखने के लिए पहुंचे। कर्मचारियों ने उनसे फीता कटवार उद्घाटन करवाया और विभाग की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया।

बढ़ गया चिड़ियाघर का कुनबा

महामारी के बाद से चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया था। अब करीब दो साल बाद इसे खोला जा रहा है। यहां पशु-पक्षियों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। यानी चिड़ियाघर का कुनबा पहले से बढ़ गया है। साथ ही काफी बदलाव भी आया है। मुख्य द्वार काफी आकर्षक बनाया गया है। इसके अलावा भी जो-जो कमियां थी उन्हें दुरुस्त कर दिया गया है।

गर्मी का नहीं पड़ रहा कोई असर

पहले दिन 450 टिकट बिके। यानी गर्मी के बावजूद लोगों में पशु-पक्षियों को देखने का उत्साह काफी रहा। लाेग अपने परिवार के साथ आए।

छोटे-छोटे बच्चे जानवरों और पक्षियों को देखकर काफी आनंदित हुए। चिड़ियाघर की टिकट दो श्रेणियों मेंं है, पांच व दस रुपये। वहीं सोमवार को छोड़कर बाकी दिन सुबह 9 से शाम 4:30 बजे तक यह खुला रहेगा।

बढ़ी पशु-पक्षियों की संख्या

अब चिड़ियाघर में तीन शुतुरमुर्ग भी लाए गए हैं। इससे पहले यहां शतुरमुर्ग नहीं थे। वहीं सफेद हिरन भी अब चिड़ियाघर की शोभा बढ़ाएंगे। सफेद और काले हिरन मिलाकर इनकी कुल संख्या 13 हो गई है। इसके अलावा पहले जहां टाइगर की संख्या दो थी अब पांच हो गई है।

साथ ही लैपर्ड की संख्या 4 से बढ़कर 9 और मगरमच्छ 14 हो गए हैं। इन सभी को देखकर चिड़ियाघर पहुंचे बच्चे और अभिभावक काफी उत्साहित नजर आए। वहीं पक्षियों में गोल्डन, सिल्वर और कजीज फिजेंट भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं लंगूर, गीदड़, सफेद बाघ की अटखेलियां भी लोगों को खूब भाई।

पहले दिन बिके 450 टिकट

पहले दिन 450 टिकट बिके हैं। लोगों ने पशु-पक्षियों को देखकर खूब लुत्फ उठाया। शतुरमुर्ग और सफेद हिरन चिड़ियाघर के नए मैंबर हैं। सीनियर डिप्टी मेयर ने पहली टिकट खरीदी। वह किसी काम से तिलियार आए थे उनकी इच्छा चिड़ियाघर देखने की हुई। वह यहां आए और कर्मचारियों ने उनसे फीता कटवाया साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया।

Latest articles

निर्धारित स्पीड से तेज दौड़ा रहे है हरियाणा के युवा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अपनी कार, 4 दिन में किए 50 गाड़ियों के चालान

जैसा की आप सभी को पता है कि आप दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर गाड़ियां दौड़ने शुरू हो गई है। लेकिन अभी उसे शुरू...

हरियाणा की बेटी बनी मिसाल, हफ्ते में दो दिन की पढ़ाई से यूपीएससी में हासिल की 11वीं रैंक

जैसा कि हम सभी जानते ही हैं कि देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा है। जिसको पास करना हर किसी...

मां की साड़ी पहनकर एकदम अप्सरा लग रही थी सुहाना खान, देखे वायरल तस्वीरें

यह तो हम सभी जानते ही हैं कि बॉलीवुड का किंग अभिनेता शाहरुख खान को कहा जाता है और वह अक्सर सोशल मीडिया पर...

नवरात्रि के व्रत में नहीं करना चाहिए इस नमक का सेवन, जानिए कौन सा

जैसे कि आप सभी का पता ही है कि चैत्र नवरात्रि के व्रत 22 मार्च 2023 से शुरू हो चुके हैं। हिंदू धर्म में...

इस शख्स ने कार का नंबर खरीदने के लिए चुकाई ₹4,50,000 कीमत, वजह जानकर रह जायेंगे चकित

आज के समय में हर किसी को किसी ना किसी चीज का शौक होता...

हरियाणा की यह महिला बनी सभी के लिए मिसाल, खुद का ब्रैंड बना कर रही है मोटी कमाई

पहले के समय में अगर महिलाओं को घर से कहीं बाहर जाना है, तो...

More like this

Sanjay Dutt: 350 लड़कियों के साथ रात गुजार चुके हैं संजय दत्त, लिस्ट में यह मशहूर अभिनेत्रियां भी शामिल

बॉलीवुड जगत के सबसे प्रसिद्ध और कॉन्ट्रोवर्सी में रहने वाले संजय दत्त (Sanjay Dutt...

साउथ फिल्म जगत के स्टार्स की पत्नियां है हुस्न की परी, खूबसूरती के मामले में लगती है मिस यूनिवर्स 

साउथ जगत की फिल्मों का आज हर तरफ़ बोल बाला हैं। इनकी फिल्मों के...

ऐश्वर्या राय की भाभी खूबसूरती और फिगर के मामले में नोरा फतेही को टक्कर, खुद ऐश्वर्या को देती है टक्कर

बॉलीवुड जगत की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपने अभिनय और ग्लैमर के ऊपर...