Categories: कुछ भी

2 साल बाद खुला हरियाणा का यह चिड़ियाघर, सफेद हिरण से लेकर देखने को मिलेंगे यह आकर्षक पशु-पक्षी

महामारी और लॉकडाउन की वजह से लोगों को घर में बंद रहने को मजबूर होना पड़ा था। सभी पर्यटन स्थलों को भी बंद कर दिया गया था। लेकिन जैसे जैसे महामारी का असर खत्म होता गया वैसे वैसे सभी पर्यटन स्थलों को धीरे धीरे फिर से खोला जा रहा है। अब हरियाणा के रोहतक का चिड़ियाघर भी जनता के लिए दो साल बाद यह खुला है। इन दो सालों में चिड़ियाघर का कुनबा भी बढ़ गया है। अब यहां लोगों को सफेद हिरन और शुतुरमुर्ग भी देखने को मिलेंगे। यहां दो पिंजरे बनकर तैयार हैं, जिसमें शेर व भालू का जोड़ा लाने की तैयारी है। शनिवार को सबसे पहले दर्शक सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल बने। उन्होंने टिकट खरीदा और पूरे चिड़ियाघर में घूमे। साथ ही व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

जू (Zoo) में उन्होंने लोगों के बैठने की व्यवस्था के लिए 10 बैंच लगवाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। सफाई व्यवस्था के लिए उन्होंने चिड़ियाघर को दो कूड़ा गाड़ी देने का वादा किया।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि एक गाड़ी नगर निगम की रोजाना यहां आएगी और कूड़ा उठाकर जाएगी। बता दें कि वह किसी काम से तिलियार लेक आए थे, इस दौरान उनकी चिड़ियाघर देखने के लिए पहुंचे। कर्मचारियों ने उनसे फीता कटवार उद्घाटन करवाया और विभाग की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया।

बढ़ गया चिड़ियाघर का कुनबा

महामारी के बाद से चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया था। अब करीब दो साल बाद इसे खोला जा रहा है। यहां पशु-पक्षियों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। यानी चिड़ियाघर का कुनबा पहले से बढ़ गया है। साथ ही काफी बदलाव भी आया है। मुख्य द्वार काफी आकर्षक बनाया गया है। इसके अलावा भी जो-जो कमियां थी उन्हें दुरुस्त कर दिया गया है।

गर्मी का नहीं पड़ रहा कोई असर

पहले दिन 450 टिकट बिके। यानी गर्मी के बावजूद लोगों में पशु-पक्षियों को देखने का उत्साह काफी रहा। लाेग अपने परिवार के साथ आए।

छोटे-छोटे बच्चे जानवरों और पक्षियों को देखकर काफी आनंदित हुए। चिड़ियाघर की टिकट दो श्रेणियों मेंं है, पांच व दस रुपये। वहीं सोमवार को छोड़कर बाकी दिन सुबह 9 से शाम 4:30 बजे तक यह खुला रहेगा।

बढ़ी पशु-पक्षियों की संख्या

अब चिड़ियाघर में तीन शुतुरमुर्ग भी लाए गए हैं। इससे पहले यहां शतुरमुर्ग नहीं थे। वहीं सफेद हिरन भी अब चिड़ियाघर की शोभा बढ़ाएंगे। सफेद और काले हिरन मिलाकर इनकी कुल संख्या 13 हो गई है। इसके अलावा पहले जहां टाइगर की संख्या दो थी अब पांच हो गई है।

साथ ही लैपर्ड की संख्या 4 से बढ़कर 9 और मगरमच्छ 14 हो गए हैं। इन सभी को देखकर चिड़ियाघर पहुंचे बच्चे और अभिभावक काफी उत्साहित नजर आए। वहीं पक्षियों में गोल्डन, सिल्वर और कजीज फिजेंट भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं लंगूर, गीदड़, सफेद बाघ की अटखेलियां भी लोगों को खूब भाई।

पहले दिन बिके 450 टिकट

पहले दिन 450 टिकट बिके हैं। लोगों ने पशु-पक्षियों को देखकर खूब लुत्फ उठाया। शतुरमुर्ग और सफेद हिरन चिड़ियाघर के नए मैंबर हैं। सीनियर डिप्टी मेयर ने पहली टिकट खरीदी। वह किसी काम से तिलियार आए थे उनकी इच्छा चिड़ियाघर देखने की हुई। वह यहां आए और कर्मचारियों ने उनसे फीता कटवाया साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 week ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

4 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago