Homeकुछ भीहरियाणा के इन 10 जिलों में चलेंगी सैंकड़ों इलेक्ट्रिक बस, यात्रियों को...

हरियाणा के इन 10 जिलों में चलेंगी सैंकड़ों इलेक्ट्रिक बस, यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा

Published on

जल्दी ही हरियाणा में ईंधन की बसें बंद हो जाएंगी और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। 10 जिलों में 800 बसें आएंगी। इनमें 600 नॉन एसी व 200 एसी बसें होंगी। एक बार बैटरी चार्ज होने पर बस 200 किमी का सफर तय करेगी। इन बसों में पहले से चल रही बसों के समान किराया लगेगा। जबकि एसी बसों में डेढ़ गुणा किराया लगेगा। बसों का संचालन नगर निगम द्वारा किए जाने पर विचार किया जा रहा है, इसके अलावा स्पेशल पर्पज व्हीकल योजना के तहत भी संचालन हो सकेगा।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मंगलवार को यह प्रपोजल सीएमओ को भेजेंगे। यहां से अनुमति मिलते ही बसें आएंगी। संभावना यही है कि नवंबर में पहली बस आएगी, जो महीनेवार बढ़ती रहेंगी। सरकार पहले भी 2000 अन्य बसें खरीदने की योजना बना चुकी है।

बसों के लिए हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों ने सीईसीएल कंपनी से संपर्क किया है, जहां इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर बातचीत का दौर शुरू हुआ है। कंपनी की ओर से ड्राइवर, चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक रिपेयर मैनेजमेंट, बिजली खर्च आदि शामिल होगा। एक बस को 12 साल या 10 लाख किलोमीटर तक चलाने की योजना है। कंपनी की ओर से देश के 5 शहर सूरत, हैदराबाद, दिल्ली, बैंगलूर और कोलकाता के लिए 5,450 बसें देने के लिए टेंडर फाइनल हुआ है।

एक बार चार्ज करने पर 200 किमी तक चलेंगी

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, एक बस की लंबाई 12 मीटर होगी, इसमें 50 प्लस सीट होंगी। यह बस एक बार चार्ज होने पर करीब 200 किलोमीटर का सफर तय करेगी। प्रपोजल पर सीएमओ से यदि इसी माह मुहर लग जाती है तो बसें नवंबर तक हरियाणा में आना शुरू हो जाएंगी।

एक से दूसरे जिले तक भी कर सकेंगी सफर

इन बसों का संचालन यूं तो शहरों में करने की योजना है, लेकिन इन बसों को दूसरे जिलों तक भी कनेक्ट किया जाएगा, हरियाणा में एक से दूसरे जिले की दूरी इतनी अधिक नहीं है। चूंकि बस 200 किलोमीटर तक चल सकेगी, रोडवेज डिपो में इन बसों की चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।

कहां कितनी बसें आएंगी

  • फरीदाबाद – 100
  • गुड़गांव – 50
  • पानीपत – 80
  • अम्बाला – 100
  • यमुनानगर – 80
  • हिसार – 100
  • रोहतक – 80
  • करनाल – 100
  • सोनीपत – 80
  • पंचकूला – 50

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा, इससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। 800 बसों का 10 जिलों में संचालन किए जाने की योजना है। इसका प्रपोजल तैयार कर सीएम को भेजा जाएगा।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...