Homeकुछ भीहरियाणा में शुरू होने वाले हैं यह तीन बड़े रोड प्रोजेक्ट, इन...

हरियाणा में शुरू होने वाले हैं यह तीन बड़े रोड प्रोजेक्ट, इन जिलों में बनेंगी नई सड़कें

Published on

ई-भूमि पोर्टल के तहत विभिन्न परियोजनाओं के लिए जमीन खरीद हेतु सचिवों की समिति ने तीन प्रोजेक्ट्स को हाई पावर लैंड परचेज कमेटी को भेजने की सिफारिश की है। हिसार जिले में एनएच-44 से एनएच -334/बी को जोड़ने वाली चार लेन सड़क, झज्जर में माजरा दुबलधन से जट्टेला धाम तक सड़क और सोनीपत में एनएच -44 से एनएच -334/ बी को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिए ई-भूमि पोर्टल पर आवश्यक जमीन हेतु भू-मालिकों ने अपनी सहमति दे दी है।

भू-मालिकों से बातचीत कर भूमि खरीद प्रक्रिया को जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा। मुख्य सचिव संजीव कौशल की अगुवाई में सोमवार को हुई बैठक में कुल 10 प्रोजेक्ट के लिए जमीन खरीद पर चर्चा की गई।

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े संबंधित जिला उपायुक्तों को निर्देश दिया कि अन्य परियोजनाओं के लिए भूमि खरीदने के लिए भू-मालिकों से बातचीत की जाए।

इस दौरान फरीदाबाद में बल्लभगढ़ पाली धुज सोहना रोड पर बने दो लेन ऊपरगामी पुल (आरओबी) को चार लेन का करने, सोनीपत में चार लेन के गोहाना बाइपास के निर्माण और गांव तियोडी से बजाना कलां को जोड़ने वाली वाली नई सड़क के निर्माण तथा यमुनानगर में लाडवा सरस्वती नगर रोड पर दो लेन आरओबी के निर्माण के संबंध में भी जिला उपायुक्तों ने वास्तविक स्थिति की जानकारी दी।

इसके अलावा इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड पानीपत रिफाइनरी एंड टाउनशिप के विस्तारीकरण पर भी चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित जिला उपायुक्तों को उपरोक्त परियोजनाओं के जल्द क्रियान्वयन के लिए भू-मालिकों से बैठकें कर आगामी प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...