Categories: कुछ भी

MP के किसानों को आधे दामों पर मिलेंगी हरियाणा की मुर्रा भैंसें, भैंसों के लिए शुरू हुआ ये प्रोजेक्ट

क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा दूध कहां की भैंसें देती हैं? आपको जवाब नहीं पता हो तो बता देते हैं कि हरियाणा में पाले जाने वाली भैंस ज्यादा दूध देती हैं। यहां की हट्टी-कट्टी भैंसें अन्य राज्यों के पशुपालक खूब खरीदते हैं। कैथल के बूढ़ाखेड़ा निवासी किसान की भैंस ने एक बार में 33.8 लीटर दूध देकर नेशनल रिकॉर्ड बना दिया था। उस भैंस को रेशमा कहा जाता है। वह मुर्राह (मुर्रा) नस्ल की भैंस है।

अब खबर यह है कि, मुर्रा नस्ल की भैंसें हरियाणा से मध्य प्रदेश के किसानों को बेची जाएंगी, वो भी आधी कीमत में। हां जी, मुर्रा भैंस पालकर मध्य प्रदेश के वासी उसका दूध-घी बेचकर मुनाफा कमा सकेंगे।

इसके लिए सरकार लघु सीमांत किसानों से केवल 50% राशि लेने के बाद 2 मुर्रा भैंस उपलब्ध करवाएगी। ये भैंसे हरियाणा से जाएंगी। पशुपालन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल यह योजना मध्य प्रदेश के 3 जिलों रायसेन, विदिशा और सीहोर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हो रही है, इसके बाद पूरे प्रदेश में ऐसा होगा।

भैंसों के लिए लॉन्च हुआ है प्रोजेक्ट

यह ताज्जुब की बात है। मध्य प्रदेश में पहली बार भैसों के लिए इस तरह का प्रोजेक्ट लॉन्च किया जा रहा है। इससे पहले ऐसा प्रोजेक्ट तेलंगाना में शुरू किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि, मध्य प्रदेश को जाने वाली दो भैंसों की कीमत करीब ढाई लाख रुपए होगी। इसमें से एससी-एसटी के किसानों के लिए 75% राशि सरकार भरेगी और शेष 25% राशि किसान भरेगा।

मप्र पशुधन विकास निगम के एमडी डॉ. एचबीएस भदौरिया के मुताबिक, उक्त योजना के तहत संबंधित किसानों को भैंस को खिलाने के लिए छह महीने का दाना-चारा भी मिलेगा, ताकि उसे किसी तरह की समस्या न हो।

रोजाना देती है 15-20 लीटर दूध

पानीपत के किसान विजय गाहल्याण ने बताया कि, एक मुर्रा भैंस अमूमन 12 से 15 लीटर दूध रोजाना देती है। दोनों टाइम को मिला लें तो ये भैंसें 20 लीटर से भी ज्यादा दूध दे देती हैं। उन्होंने कहा कि, अब तक हरियाणे में भैंस और भैंसा के कई रिकॉर्ड्स बन चुके हैं।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

7 hours ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 day ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago