Categories: कुछ भी

हरियाणा सरकार ने निभाया अपना वायदा, गेंहू खरीद के बाद किसानों के खाते में डाले ₹7513 करोड़

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के गेंहू का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदने के लिए प्रतिबद्घ है। किसानों को उनकी फसल का भुगतान समय पर करके सीधा उनके बैंक खातों में भेजा रहा है। अभी तक 7513.62 करोड़ रूपए किसानों के खाते में स्थानांतरित किए जा चुके हैं। यहां जारी बयान में डिप्टी सीएम ने बताया कि एक अप्रैल से लेकर 15 मई 2022 तक सरकार की विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 41,40,135 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई जबकि पुन: 16 मई से आरंभ की गई। खरीद के बाद 23 मई 2022 तक 6,441 मीट्रिक टन गेंहू किसानों से खरीदा गया अर्थात अभी तक कुल 41,46,576 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की जा चुकी है।

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि रबी-2022 की फसल गेंहू की खरीद का पैसा फसल की खरीद होने के 72 घंटे के अंदर-अंदर किसान के बैंक खाता में ट्रांसफर हो जाना चाहिए।

इस बार सरकार द्वारा गेहूं की खरीद के किसानों के बैंक खाते में 7513,62 करोड़ रूपए सीधे भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंडियों से फसल का समय पर उठान सुनिश्चित किया गया तथा किसानों के लिए मंडी में सभी आवश्यक प्रबंध भी किए गए हैं।

डिप्टी सीएम ने बताया कि इस बार सरसों की खरीद के लिए 92 मंडियों तैयारी की गई थी। जबकि गेंहू के लिए 411 मंडियां,चना के लिए 11, जौ की खरीद के लिए 25 मंडियों में पूरे प्रबंध किए गए।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अपने वायदे के मुताबिक रबी की फसलों को एमएसपी पर खरीदा गया। इन फसलों में सरसों को 5,050 रूपए प्रति क्विंटल, गेंहू को 2,015 रूपए प्रति क्विंटल, चना को 5,230 रूपए प्रति क्विंटल तथा जौ को 1,635 रूपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विभिन्न खरीद एजेसिंयों द्वारा खरीदा गया।

उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद खाद्य,आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड,हरियाणा राज्य भंडारण निगम व भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जा रही है। इसके अलावा, चना की खरीद हैफेड, सरसों की खरीद हैफेड व हरियाणा राज्य भंडारण निगम तथा जौ की खरीद खाद्य,आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड एवं हरियाणा राज्य भंडारण निगम एजेंसी द्वारा की गई है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago