Homeकुछ भीहरियाणा में जल्द शुरू होने वाली है ₹88.29 करोड़ की चार परियोजनाएं,...

हरियाणा में जल्द शुरू होने वाली है ₹88.29 करोड़ की चार परियोजनाएं, सीएम ने की घोषणा

Published on

मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल दौरे के दौरान 88 करोड़ 29 लाख रुपये के लागत की चार विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया। इस पर करीब 65.29 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इससे प्रदेश के कई गांवों का फायदा होगा। इस दौरान करनाल के सांसद संजय भाटिया, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप व घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने करनाल-इंद्री रोड पर बलड़ी बाईपास के निकट नगर निगम करनाल की ओर से बनाए गए आत्म मनोहर मुनि जी महाराज की स्मृति में घंटाकर्ण महावीर मनोहर द्वार का उद्घाटन किया। यह गेट एनएच-44 पर स्थित नए करनाल के बस स्टैंड के पास है। धौलपुरी स्टोन से बने इस गेट पर 67 लाख 69 हजार रुपये की राशि खर्च हुई है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शिव कॉलोनी एसटीपी से हकीकत नगर तक सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर करीब 13 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके साथ-साथ उन्होंने करनाल शहर के एसटीपी से विभिन्न गांवों तक जाने वाली सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया।

इस परियोजना पर अनुमानित 65.29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे गांव रांवर, शेखपुरा, गंगोगढ़ी, ऊंचा समाना, बजीदा जटान, कुटैल, कैरवाली, अमृतपुर कलां, मुबारकाबाद, अलीपुर माजरा, कलरों, चौरा की लगभग 6400 एकड़ कृषि भूमि को फायदा होगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के एक अन्य प्रोजैक्ट कैरवाली से मुंडोगढ़ी तक ड्रेन का पुनर्निर्माण और इंद्री एस्केप की बुर्जी नम्बर 1,45,000 से बुर्जी नम्बर 1,59,000 तक खुदाई के लिए परियोजना का शिलान्यास किया।

लगभग 9 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से गांव कैरवाली, फाजिलपुर, माजरा, चौरा, दारूलामा, तात्तरपुर और बहलोलपुर की कृषि भूमि को बाढ़ की समस्या से बचाया जा सकेगा।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...